बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 4 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में वह सनी कौशल के साथ नजर आई हैं। वहीं, अब वह अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की तैयारी में जुट गई हैं, जिसमें वह कपूर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें राजकुमार राव नजर आ रहे हैं।
Janhvi Kapoor: मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारी में जुटे राजकुमार-जान्हवी, एक्ट्रेस ने दिखाया एक्टर का डेडिकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, हार्ड एट वर्क डू नॉट डिस्टर्ब राजकुमार राव... मिस्टर एंड मिसेज माही।' तस्वीर में अभिनेता को सोफे पर बैठे हुए झपकी लेते देखा जा सकता है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म जान्हवी और राजकुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' के बाद साथ में दूसरी फिल्म है।
Bollywood Celebs: मुंबई की सड़कों पर दिखे सितारे, कोई जिम के बाहर तो कोई एयरपोर्ट पर हुआ स्पॉट, देखें तस्वीरें
हाल ही में जान्हवी कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के लिए क्रिकेट ग्राउंड ट्रेनिंग कर रही थीं। इस फिल्म में जान्हवी एक क्रिकेटर का किरदार निभाने वाली हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग अभी भी खत्म नहीं हुई है।
Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो...
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'मिली' रिलीज हुई है। यह जान्हवी की पहली फिल्म है, जो उनके पिता बोनी कपूर द्वारा निर्मित है। वहीं, अब जान्हवी वरुण धवन के साथ 'बवाल' में नजर आने वाली हैं। दूसरी ओर, राजकुमार को हाल ही में हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे के साथ थ्रिलर फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसके अलावा वह 'गन्स एंड गुलाब' में भी नजर आएंगे।
Brahmastra 2: क्या बाहुबली 2 से इंस्पायर्ड होगी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2'? आया देव से जुड़ा बड़ा अपडेट