फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mili Teaser Out: माइनस 16 डिग्री में फंसीं जान्हवी कपूर, कैसे बचाएंगी अपनी जान? देखिए फिल्म 'मिली' का टीजर

Wed, 12 Oct 2022 03:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Oct 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
Mili new posters out: Janhvi Kapoor to star in Boney Kapoor Hindi remake of survival thriller Malayalam Film H
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

Mili: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'मिली' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म का टीजर पर रिलीज कर दिया है। फिल्म ‘गुडलक जेरी’ में अपने शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने के बाद, अब जान्हवी, मलयालम सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म 'हेलेन (2019)' का हिंदी रीमेक लेकर आ रही हैं। बता दें कि यह पहली बार होगा जब जान्हवी, अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन वेंचर में दिखाई देने वाली हैं।

Mili new posters out: Janhvi Kapoor to star in Boney Kapoor Hindi remake of survival thriller Malayalam Film H
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के कई पोस्टर्स जारी करते हुए लिखा, "एक घंटे में उसकी जिंदगी बदलने वाली है #मिली।" बता दें कि फिल्म में, जान्हवी एक नर्सिंग ग्रेजुएट 'मिली नौटियाल' का किरदार निभाने वाली हैं, जो एक चिकन हब के एक फ्रीजर रूम में फंस जाती है।

 जब शाहरुख को देखते ही उल्टी कर देती थीं फराह, जानें क्यों हुई थी ऐसी हालत

Mili new posters out: Janhvi Kapoor to star in Boney Kapoor Hindi remake of survival thriller Malayalam Film H
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में मनोज पाहवा और विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सनी, जहां फिल्म में जाह्नवी के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाएंगे। वहीं, मनोज पाहवा, जाह्नवी के पिता का रोल अदा करते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि यह फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन माथुकुट्टी जेवियर कर रहे हैं। वहीं, एआर रहमान इस फिल्म में म्यूजिक दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mili new posters out: Janhvi Kapoor to star in Boney Kapoor Hindi remake of survival thriller Malayalam Film H
जान्हवी कपूर की साड़ी - फोटो : instagram/jahnvikapoor

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा जान्हवी, 'बवाल' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म ‘बवाल’ में उनके अपोजिट वरुण धवन लीड रोल निभाएंगे। वहीं, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में उनके अपोजिट राजकुमार राव मुख्य भूमिका में रहेंगे। 

 राजकुमार राव की 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' इस दिन होगी रिलीज, जानिए फिल्म से जुड़ी डिटेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed