सब्सक्राइब करें

शादी की सालगिरह मनाने के लिए मिलिंद सोमन ने पत्नी के साथ किया अनोखा काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 24 Apr 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
4
Milind Soman climbed 300 floorsin 135min with her wife Ankita Konwar to marriage anniversary
milind soman - फोटो : Social Media

अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कुंवर हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। 22 अप्रैल 2018 को दोनों से शादी रचाई थी। बुधवार को दोनों की शादी की दूसरी सालगिरह थी। साधारणता इस मौके पर लोग गिफ्ट्स देते है। लेकिन मिलिंद और अंकिता ने इसे यादगार बनाने के लिए दूसरा रास्ता चुना। 

Trending Videos
Milind Soman climbed 300 floorsin 135min with her wife Ankita Konwar to marriage anniversary
Milind Soman - फोटो : Instagram

मिलिंद ने बताया कि वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए उन्होंने अंकिता के साथ 130 मिनट में 300 मंजिल की चढ़ाई की। मिलिंद ने लिखा है, 'अंकिता के साथ  शादी के तीसरे साल की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए 300 मंजिल की चढ़ाई 130 मिनट में की (एक बहाने की जरूरत...वाकई)। आज बाजार का दिन था (फिर से एक बहाना, क्योंकि सामान दिया जा रहा है।)।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman climbed 300 floorsin 135min with her wife Ankita Konwar to marriage anniversary
मिलिंद सोमन और अंकिता - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा, 'अगले एजेंडे में प्लान है... जब लॉकडाउन खत्म होगा तब क्या करेंगे? दुनिया बदल चुकी है, हम स्वीकारते हैं। लेकिन क्या? क्या एक प्लान भी संभव है? शायद कुछ प्लान्स की जरूरत होगी, जो अलग-अलग स्थितियों के हिसाब से होंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Climbed 300 floors yesterday in 135min with @ankita_earthy to celebrate the beginning of the 3rd year of our marriage ( just need an excuse, really 😀 ) today was market day, (also an excuse, as stuff is being delivered ) next on the agenda is THE PLAN .. what to do when the lockdown ends .. the world has changed, we adapt .. but what ? Is a plan even possible ? Maybe a few plans, to cover different scenarios.. What are you guys upto ??????? What's keeping you busy in your head ?????

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

Milind Soman climbed 300 floorsin 135min with her wife Ankita Konwar to marriage anniversary
मिलिंद सोमन, अंकिता कुंवर - फोटो : Social Media

इसके अलावा मिलिंद ने सालगिरह के मौके पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा कीं। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारी मुस्कुराहत से मेरा दिन जगमगाता है, और मैं इसे हमेशा बनाए रखने के लिए वो सब करूंगा जो कर सकता हूं। आज खुशीभरे दो साल पूरे हो चुके हैं, तो अर्थ दिवस की शुभकामनाएं अंकिता। छह सालों में यही एक ऐसा दिन मुझे याद है जब तुम मुझसे पहले तैयार हो गई थीं।'

4 - 4
विज्ञापन
Milind Soman climbed 300 floorsin 135min with her wife Ankita Konwar to marriage anniversary
Milind Soman - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि मिलिंद और अंकिता की शादी चर्चा का विषय रही थी। 53 साल की उम्र में मिलिंद ने महज 27 साल की अंकिता के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। अंकिता और मिलिंद से शादी करने से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बता दें कि इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल के बाद ही टूट गई थी।

VIRAL VIDEO: कोरोना के लिए शहनाज गिल ने चीन को ठहराया जिम्मेदार, चेतावनी देते हुए बोली ये बात

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed