सब्सक्राइब करें

सोना मोहपात्रा ने लगाया कार्तिक आर्यन पर गलत खबर फैलाने का आरोप, गायिका बोलीं- 'बड़े दुख की बात है..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Apr 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sona Mohapatra accuses Kartik Aaryan of planting negative stories
कार्तिक आर्यन और सोना मोहापात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर गायिका सोना मोहपात्रा हमेशा से अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अभिनेता कार्तिक आर्यन की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों कार्तिक आर्यन ने लॉकडाउन के बीच अपनी बहन के साथ एक फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसकी सोना मोहपात्रा ने आलोचना की थी। अब उन्होंने कार्तिक आर्यन पर आरोप लगाया है कि अपने प्रचार के लिए कार्तिक उनके बारे में मीडिया में गलत खबरें चलवा रहे हैं। 

Trending Videos
Sona Mohapatra accuses Kartik Aaryan of planting negative stories
sona mohapatra - फोटो : file photo

सोना मोहपात्रा ने कार्तिक आर्यन पर ये आरोप ट्विटर पर उन्हें टैग करते हुए लगाया है। सोना मोहपात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बड़े दुख की बात है कि सुर्खियां बटोरने के लिए आप कैसे अपने पीआर के लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। कैसे आपके बेवकूफ डायलॉग वाले वीडियो पर 'सभी' 'सोशल मीडिया यूजर' मुझे 'भला-बुरा' बोल रहे हैं। मुझे लगा आपको अपनी मूर्खता का एहसास हो गया होगा।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sona Mohapatra accuses Kartik Aaryan of planting negative stories
Sona Mohapatra - फोटो : social media

सोना मोहपात्रा ने अपने एक ट्वीट में कार्तिक आर्यन के लिए लिखा, 'और भूखे कार्तिक आर्यन के पीआर, उनकी बहन ने जब उन्हें थप्पड़ मारा तो उसे आप सही नहीं ठहारा पाये। यह भारत है। क्या आंकड़े दिखाते हैं? यहां कितनी महिलाएं घर में पुरुषों को पिटती हैं? विपरीत लिंग? हिंसा की और अधिक उकसाने की संभावना है?' कार्तिक आर्यन को लेकर सोना मोहपात्रा का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। 
 

Sona Mohapatra accuses Kartik Aaryan of planting negative stories
Sona Mohapatra - फोटो : social media

गौरतलब है कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपना एक मजाकिया वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपनी बहन के साथ दिखाई दिए थे। वीडियो में कार्तिक बहन के हाथों की रोटी खाते हुए नजर आते हैं, लेकिन रोटी का स्वाद उन्हें पसंद नहीं आता और वह अपनी बहन की चोटी पकड़कर उसे घुमाते हैं। इसी वीडियो में कार्तिक की बहन घूमते हुए बालकनी की ओर जाती हैं और वहां से वीडियो में ऐसे दिखता है, जैसे कार्तिक की बहन नीचे गिर गई हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कार्तिक पर सोशल मीडिया यूजर्स ने घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Sona Mohapatra accuses Kartik Aaryan of planting negative stories
Kartik Aaryan - फोटो : social media
गायिका सोना मोहपात्रा ने उनके इस वीडियो के देखने के बाद कड़ी आलोचना करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'ये शख्स महिला विरोधी फिल्मों में नजर आकर यूथ आइकन बन चुका है और अब इसे अपने लॉकडाउन वीडियो में भी दिखा रहा है। घरेलू हिंसा इन दिनों बढ़ गई है और कई महिलाएं उन्हें प्रताड़ित करने वालों के साथ ही घर में बंद हैं। इसका विरोध करो इंडिया, ये और भी कई लोगों को प्रभावित करता है।' वहीं काफी आलोचना के बाद कार्तिक आर्यन ने अपना वह वीडियो डिलीट कर दिया। जिसपर सोना मोहपात्रा ने उनकी ताऱीफ की थी। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed