एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हाल ही में अभिनेता ने अपनी निगेटिव रिपोर्ट की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। उनके साथ उनकी पत्नी अंकिता की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। इसके तुरंत बाद ही मिलिंद ने दौड़ते हुए अपनी एक वीडियो साझा की है, साथ ही बताया कि वो अब कैसा महसूस कर रहे हैं। यह इंटरनेट पर इन दिनों छाई हुई है और दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
अपने पुराने अंदाज में लौटे मिलिंद सोमन, बोले - 25 साल में फ्लू तक छू नहीं पाया पर कोरोना ने पछाड़ दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस दमदार कमबैक से उनके फैंस काफी खुश हैं। वीडियो के साथ-साथ उन्होंने दमदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'करीब 40 मिनट में 5 किलोमीटर आरामदायक रनिंग करने पर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। सड़कों पर वापस लौटकर बहुत सुकून मिल रहा है। कोविड 19 से संबंधित बहुत कहानियां सुनी और देख भी लीं, यही कहना चाहूंगा कि हर 10 दिन में फेफड़ों के फंक्शन करने और ब्लड क्लॉट को लेकर जांच कराएं।'
मिलिंद ने आगे लिखा, 'मैं जानता हूं कि कोविड-19 एक गंभीर विषय है। पिछले 25 सालों से मुझे फ्लू के लक्षण तक नहीं आए हैं। ऐसे में हल्का बुखार और थकान मेरे लिए असामान्य थी। लेकिन हम सभी जितना संभव हो सके उससे भी ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।
मिलिंद सोमन अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हैं और हर दिन वो दौड़ लगाने के लिए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो अपने फैंस को भी फिट रहने के टिप्स देते रहते हैं। इसके लिए उन्होंने लिखा कि, 'हेल्थ और फिटनेस को समझना काफी महत्वपूर्ण है। यह जानना है कि अच्छी हेल्थ का मतलब बीमारी से मुक्त होना नहीं है और फिटनेस का मतलब सिक्स पैक और बाइसेप्स नहीं है। मन को शांत और शरीर को सक्रिया रखें हमेशा।'
हाल ही में मिलिंद ने अपनी निगेटिव कोरोना रिपोर्ट का राज अपनी बीवी अंकिता कोंवर और एक काढ़े को बताया था। साथ ही उन्होंने अपने स्पेशल काढ़े की रेसिपी भी साझा की थी। उन्होंने बताया कि ‘आप में से कइयों ने पूछा था तो मैं बता दूं मैंने धनिया और मेथी के बीज, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, अदरक और गुड़ से बना काढ़ा पिया था। साथ ही उन्होंने अंकिता के लिए कहा था कि ‘उन्होंने किसी एंजेल की तरह मेरा ख्याल रखा, जबकि यह सुनिश्चित करना था कि वह हर समय सुरक्षित रहें।‘