फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तमन्ना भाटिया ने प्राइवेट जेट में बैठे हुए तस्वीर की शेयर, यूजर्स ने पूछा- पीछे विराट कोहली है क्या...

Sat, 10 Apr 2021 06:54 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Apr 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Posts Photo Of Her Private Jet Trip Her Makeup Artist Resemblance With Virat Kohli
तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ऐसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। लेकिन अभी तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी, जो चर्चा का विषय बन गई। इस फोटो में तमन्ना  प्राइवेट जेट में बैठी हुई नजर आ रही हैं और उनके पीछे दो लोग और बैठे हुए दिख रहे हैं। जिन्हें देखकर लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि विराट कोहली पीछे क्यों बैठे हैं।

Tamannaah Bhatia Posts Photo Of Her Private Jet Trip Her Makeup Artist Resemblance With Virat Kohli
मेकअप आर्टिस्ट के साथ तमन्ना भाटिया - फोटो : Instagram

दरअसल, तमन्ना प्राइवेट जेट के अंदर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, इसमें वह ढेर सारे स्नैक्स लिए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने फोटो के साथ कैप्शन दिया है, ब्रेकफास्ट प्लीज। उनके साथ बैठे उनके मेकअप आर्टिस्ट क्रिकेटर विराट कोहली की तरह दिख रहे हैं। बस फिर क्या था एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

Tamannaah Bhatia Posts Photo Of Her Private Jet Trip Her Makeup Artist Resemblance With Virat Kohli
तमन्ना भाटिया

तमन्ना के पीछे बैठे उनके एक मेकअप आर्टिस्ट हैं नीलम के निया और दूसरे जिन्हें लोग विराट कोहली समझ बैठे, उनका नाम है फ्लोरियन हुरेल है। तमन्ना के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, 'पीछे विराट कोहली?' अन्य एक यूजर ने लिखा है, 'ये बैकग्राउंड में विराट कोहली क्या कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Posts Photo Of Her Private Jet Trip Her Makeup Artist Resemblance With Virat Kohli
तमन्ना भाटिया

कई लोगों को ये गलतफहमी हो गई कि तमन्ना आईपीएल के उद्धाटन मैच में जा रही हैं। दरअसल तमन्ना अपने मेकअप आर्टिस्ट फ्लोरियन और नीलम के साथ हैदराबाद गई थीं। वहां उनकी डेब्यू वेब सीरीज 'इलेवंथ ऑवर' का प्रमोशन शेड्यूल था। इस वेब सीरीज में वह बिजनसवुमन का रोल निभा रही हैं।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Posts Photo Of Her Private Jet Trip Her Makeup Artist Resemblance With Virat Kohli
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही बोले चूड़ियां में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। बता दें कि तमन्ना अब तक 3 भाषाओं में 50 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed