फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संडे नो फोन डे: गैजेट्स से दूर रहने की नसीहत देने पर ट्रोल हो गए मिलिंद सोमन, यूजर्स ने पूछा- वीडियो कैसे रिकॉर्ड किया

Tue, 04 May 2021 05:21 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 04 May 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
milind soman shared video and got trolled for announcing sunday no phone day
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning

अभिनेता मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उतना ही सुर्खियों में भी छाए रहते हैं। हाल ही में वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जल्द ही संक्रमण को शिकस्त दी। वे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को सेहत के बारे में अपडेट देते रहे थे। साथ ही दोस्तों और फैंस को अपना खयाल रखने की सलाह भी देते हैं। फिटनेस फ्रीक मिलिंद ने इस बार मोबाइल से दूर रहने की सलाह दे दी है, जिसपर वो ट्रोल हो गए हैं।

milind soman shared video and got trolled for announcing sunday no phone day
पत्नी अंकिता के साथ मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindushasoman

मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो तरबूज के साथ कसरत करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में अभिनेता ने लिखा कि 'रविवार को अब बिना फोन के तनाव मुक्त रहना है। तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है। इसलिए उन चीजों से दूर रहने की कोशिश करें जो आपको अनावश्यक रूप से तनाव में डालती है। थोड़ा व्यायाम और सादा भोजन आपको स्वस्थ रखता है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।'

milind soman shared video and got trolled for announcing sunday no phone day
मिलिंद सोमन - फोटो : Social media

मिलिंद का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है, जिसमें उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि 'सर मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपने ये वीडियो बिना गैजेट के शूट किया है। गलती के लिए माफी।' यूजर के इस रिएक्शन पर मिलिंद ने भी रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा कि 'क्या आपकी दुनिया में आज रविवार है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
milind soman shared video and got trolled for announcing sunday no phone day
मिलिंद सोमन, अंकिता कोंवर - फोटो : Social media

वहीं, एक यूजर ने लिखा कि 'सर अगर ये नो फोन डे है तो फिर ये वीडियो कैसे आया?' वहीं, एक अन्य यूजर दूसरे यूजर को समझाते नजर आ रहे हैं। उन्होंनें लिखा कि 'सर ने ये वीडियो सोमवार को अपलोड किया है। वो रविवार की बात कर रहे हैं।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

विज्ञापन
milind soman shared video and got trolled for announcing sunday no phone day
Milind Soman

बता दें कि मिलिंद सोमन का मार्च में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। हालांकि, अब वह ठीक हैं और प्लाज्मा देने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। मिलिंद सोमन ने लिखा था कि 'मुझे लगता है मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। मैं अगले 10 दिनों में प्लाज्मा डोनेट करने के लायक हो जाऊंगा। कोरोना वायरस से ठीक हुए लोगों से लिया हुआ ब्लड प्लाज्मा अन्य लोगों को ठीक करने के काम आ सकता है। शांत रहिए। जो आप कर सकते हैं, वह करिए। अपना ध्यान रखिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed