मिलिंद सोमन एक शानदार कलाकार के अलावा मशहूर मॉडल भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से ही की थी। उन्होंने लंबे समय तक बतौर मॉडल काम किया और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। अब मिलिंद सोमन की गिनती भारत के टॉप मॉडल में होती है। इस बीच उन्होंने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद किया है।
पहली बार मॉडलिंग करने पर मिलिंद सोमन को मिले थे एक घंटे के इतने हजार रुपये, अभिनेता के फैंस भी जाकर हो सकते हैं हैरान
मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। मिलिंद सोमन ने अपनी मॉडलिंग के उन दिनों को याद किया जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी यंग नजर आ रहे हैं।
इन दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए मिलिंद सोमन ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद किया है। उन्होंने तस्वीरों के पोस्ट में लिखा, '1989 में मेरा पहला विज्ञापन। इस विज्ञापन से पहले मुझे नहीं पता था कि मॉडलिंग के पेशा है। यह मेरे लिए एक आश्चर्यजनक फोन कॉल था। एक व्यक्ति की ओर से जिसने मुझे कहीं देखा था, मुझे कुछ तस्वीरें शूट करने के लिए कहा।'
मिलिंद सोमन ने आगे लिखा, 'उस समय मैं बहुत शर्मीला लड़का था। मैं इसके लिए इच्छुक भी नहीं था, लेकिन उन्होंने मुझे एक घंटे के 50 हजार रुपये दिए और मैंने इसको करने के लिए हां कह दिया।' सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन की तस्वीरें और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि मिलिंद सोमन ने लंबे समय तक मॉडलिंग की फिर छोटे पर्दे से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। वह टीवी सीरियल कैप्टन व्योम और सी हॉक्स में नजर आए थे। मिलिंद सोमन ने बॉलीवुड में कदम साल 2000 में फिल्म तरकीब से रखा था। इस फिल्म में उनके साथ नाना पाटेकर, शिल्पा शेट्टी, आशुतोष राणा और तब्बू सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म तरकीब के बाद मिलिंद सोमन ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया।
पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में पहुंचीं भाजपा नेता सोनाली फोगाट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
