फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल सहित इन 8 सेलेब्स ने दो-तीन बार रचाई शादी, एक ने तो 70 की उम्र में चौथी बार लिए फेरे

Fri, 26 Jul 2019 07:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 26 Jul 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Milind Soman to Kabir Bedi 7 Celebrities married many times
Kabir, Rahul and Milind - फोटो : file photo

'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' से चर्चा में आए राहुल महाजन 25 जुलाई को बर्थडे था। राहुल महाजन (Rahul Mahajan) टीवी की दुनिया में अपने अफेयर और शादी की वजह से लाइमलाइट में रहे। राहुल ने हाल ही में तीसरी शादी विदेशी लड़की से की है। खास बात है कि राहुल अपनी तीसरी पत्नी से उम्र में 18 साल बड़े हैं। हालांकि राहुल ऐसे पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने तीन बार शादी की हो। कई सेलिब्रिटी तो तीन से ज्यादा बार भी शादी कर चुके हैं। जानिए 7 सेलिब्रिटी के बारे में जिन्होंने तीन या फिर उससे ज्यादा बार शादी रचाई। 

Milind Soman to Kabir Bedi 7 Celebrities married many times
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter

मिलिंद सोमन- अंकिता कंवर
मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ 23 अप्रैल 2018 को शादी की थी। मिलिंद सोमन की अंकिता के साथ यह दूसरी शादी थी। इन दोनों की शादी उम्र के फासले की वजह से ज्यादा चर्चा में रही। मिलिंद सोमन की उम्र 52 वर्षीय है जबकि अंकिता कंवर  27 साल की हैं। मिलिंद और अंकिता ने शादी अलीबाग में मराठी रीति-रिवाजों से की थी। इन दोनों की शादी की तस्वीरों के अलावा हनीमून की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।

Milind Soman to Kabir Bedi 7 Celebrities married many times
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज - फोटो : file photo

रघु राम-नताली
रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर, 2018 को शादी की थी। यह रघु राम की दूसरी शादी है। रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी हुई। रघु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी में एक्टर रणविजय सिंह भी शामिल हुए। दूल्हा बने रघु राम व्हाइट कुर्ते और रेड धोती में नजर आए। वहीं नताली ने पारंपरिक व्हाइट एंड गोल्डन बॉर्डर की सिल्क साड़ी पहनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman to Kabir Bedi 7 Celebrities married many times
himesh reshammiya - फोटो : social media

हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर
हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद हिमेश हनीमून के लिए दुबई गए थे। हिमेश ने गुपचुप शादी की थी। शादी की पहली तस्वीर हिमेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Milind Soman to Kabir Bedi 7 Celebrities married many times
kabir bedi - फोटो : file photo

कबीर बेदी
कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी कर सबको हैरान दिया था। उन्होंने डांसर प्रोतिमा बेदी से पहली शादी की थी। उसके बाद दूसरी शादी उन्होंने फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। 1990 में उन्होंने निक्की से तीसरी शादी की और 2005 में तलाक ले लिया। इसके बाद कबीर ने ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज से शादी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed