{"_id":"61c3dd8590a3b62980191c0e","slug":"milind-soman-wife-ankita-konwar-opens-up-on-her-depression-and-anxiety","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Konwar in depression: डिप्रेशन से जूझ रहीं मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता, बोलीं- सब 'ठीक' नहीं है, मैं रोती हूं जब मुझे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ankita Konwar in depression: डिप्रेशन से जूझ रहीं मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता, बोलीं- सब 'ठीक' नहीं है, मैं रोती हूं जब मुझे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता कोंवर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर डिप्रेशन से जूझ रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर किया है। एक फोटो पोस्ट कर अंकिता ने यह बताने की कोशिश की है कि भले ही वो फोटो में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं लेकिन वह असलियत में बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।
2 of 5
अंकिता कोंवर
- फोटो : Instagram
अंकिता ने अपनी डिंक पीते हुए तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ लिखा है, “हाल के दिनों की एक तस्वीर, एक दिन जब मेरे दिमाग में तूफान मचा था लेकिन मेरे चेहरे पर मुस्कान के साथ शांति थी। हां, मेरे पास अभी भी कुछ दिन हैं जहां सब कुछ 'ठीक' नहीं है। हर कोई जो ठीक दिखता है, वास्तव में वह ठीक नहीं होता।''
अंकिता लिखती हैं, कुछ चीजें एक ही समय में भारी और अर्थहीन लगने लगती हैं लेकिन मैं अब पहले की तरह नहीं डरती। चिंता और डिप्रेशन की लंबी अवधि जीने के बाद भी मुझे अभी भी काले धब्बे के छोटे पलों का सामना करना पड़ता है। मैं रोती हूं जब मुझे अंधेरों का सामना करना पड़ता है, मैं अपने विचारों को उस तरह नहीं रखती जैसे मैं करती थी।
अंकिता आगे लिखती हैं, लेकिन अब मैं मजबूत हो गई हूं, और अधिक सकारात्मक हो गई हूं और मैं अंधेरे पैच के माध्यम से प्रकाश को देखने को मैनेज कर रही हूं। हममें से कुछ को इस दुनिया में जिंदा रहने के लिए बाकी लोगों की तुलना में थोड़ा अधिक कोशिश करनी पड़ती है। यह किसी के लिए आसान नहीं होता है, आप बस बेहतर और मजबूत होते जाते हैं।
बता दें, अंकिता और मिलिंद सोमन की शादी को तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है जबकि दोनों का रिश्ता 7 साल पुराना है। रिश्ते के सालों बाद भी दोनों के बीच का प्यार देखते ही बनता है। दोनों अक्सर एक दूसरे को लेकर रोमांटिक पोस्ट शेयर करना नहीं भूलते हैं। लेकिन अक्सर ये जोड़ा उम्र के फासलों की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।