सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की माफी पर मिलिंद सोमन की प्रतिक्रिया, ट्वीट करते हुए बोले- सही फैसला किया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Apr 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
Milind sonam support akshay kumar after her apologizes for advertising tobacco company
milind soman, akshay kumar - फोटो : सोशल मीडिया

पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन करने के बाद से अक्षय कुमार लोगों के निशाने पर बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब खरी-खोटी सुनाई गई थी, जिसके बाद अभिनेता ने ट्विटर पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी भी मांगी थी। लेकिन माफी मांगने के बाद भी कई लोगों ने अक्षय कुमार को ट्रोल किया, जिसके बाद अब फिल्मी जगत के सितारे अभिनेता के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। मिलिंद सोमन ने अक्षय कुमार के सपोर्ट में एक ट्वीट किया है, जिस पर भी लोगों द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही हैं।

Trending Videos
Milind sonam support akshay kumar after her apologizes for advertising tobacco company
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अक्षय कुमार की माफी के बाद मिलिंद सोमन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी राय देते हुए बताया कि जो अक्षय कुमार ने किया है वो बिल्कुल ठीक है। मिलिंद सोमन ने लिखा, 'अक्षय तुमने सही किया, वजह जो भी रही हो।' मिलिंद सोमन के इस ट्वीट पर अब लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'जो भी वजह हो, मतलब आपको वजह पता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह गलत पसंद को सही बताने की कोशिश कर रहे हैं, कोई फिल्म आ रही है क्या?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind sonam support akshay kumar after her apologizes for advertising tobacco company
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन कर चुके हैं बचाव
मिलिंद सोमन से पहले अक्षय कुमार के सपोर्ट में अजय देवगन और लक्ष्मण सुनील लहरी आ चुके हैं। अक्षय के साथ अजय देवगन और शाहरुख खान भी उसी पान मसाला के ऐड में नजर आए हैं। अक्षय कुमार के नाम पर मचे बवाल पर अजय देवगन ने कहा था, 'उन्होंने इलायची का ऐड किया है। अगर प्रोडक्ट इतना ही खराब है तो इसे बेचना ही नहीं चाहिए।' वहीं, लक्ष्मण सुनील लहरी ने कहना है कि अक्षय कुमार एक सज्जन आदमी हैं और माफी वाला पोस्ट इसका सबूत है।

Milind sonam support akshay kumar after her apologizes for advertising tobacco company
पहलाज निहलानी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अक्षय कुमार का पान मसाला ऐड देखने के बाद पहलाज निहलानी काफी ज्यादा भड़क गए थे। उन्होंने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि जहां अक्षय कुमार एक आम आदमी को सिगरेट पीने की बजाए सैनिटरी पैड पर पैसा खर्च करने के बारे में बताते हैं, उसे अब से फिल्मों से हटा दिया जाना चाहिए। सरकार को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। एक तरफ जहां एक जाना माना सुपरस्टार जनता को सिगरेट पर खर्च न करने के लिए कह रहा है। वहीं दूसरी ओर वही अभिनेता पान मसाला खाने की भी सलाह दे रहे हैं। ये सब जनता के लिए बहुत भ्रमित करने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed