{"_id":"5c4165d6bdec22653c2d0c41","slug":"minissha-lamba-was-affair-with-raj-babbar-son-arya-babbar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spl:फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा इस नेता के बेटे के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही मिनिषा लांबा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bdy Spl:फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा इस नेता के बेटे के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही मिनिषा लांबा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Minissha Lamba
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मिनिषा लांबा 18 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। दिल्ली की रहने वाली बबली गर्ल मिनिषा लांबा जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश करते ही वो बॉलीवुड के साथ जुड़ गईं। कॉलेज में पढ़ाई करते हुए ही उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिला था। मिनिषा दिल्ली के मिरांडा हाइस कॉलेज में पढ़ती थीं। अपनी स्कूल लाइफ से ही वो मॉडलिंग करती थी। आज मिनिषा का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आइए जानते हैं उनके बॉलीवुड में डेब्यू से लेकर शादी होने के बारे में।
2 of 5
Minissha Lamba
- फोटो : file photo
बॉलीवुड हीरोइन मिनिषा लांबा को पत्रकार बनने का शौक था पर मॉडलिंग करते हुए वो फिल्मी दुनिया में काम करने लगीं। साल 2005 में फिल्म 'यहां' से उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। फिल्मों में आने से पहले उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया था।
3 of 5
Minissha Lamba
- फोटो : file photo
क्या आपको पता है कि मिनिषा को कॉलेज जाना बिल्कुल पसंद नहीं था और इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। मिनिषा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कॉलेज जाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था क्योंकि वो गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थीं और वहां एक भी लड़का नहीं था। इस वजह से उन्हें कॉलेज जाने में कभी पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिनिषा लांबा
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशयन राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ मिनिषा का अफेयर चला था। इस बात का खुलासा खुद आर्य ने बिग बॉस सीजन 8 में किया था। मिनिषा और आर्य दोनों ही इस सीजन में बिग बॉस के घर के सदस्य थे। आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे और खुलासा किया था कि बिग बॉस के घर में आने से पहले दोनों रिलेशनशिप में थे।
विज्ञापन
5 of 5
मिनिषा लांबा
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि एक्ट्रेस और मॉडल मिनिषा लांबा को भी एक बार गोवा के बीच पर छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा था। सूत्रों के अनुसार जब वो एक फोटोशूट के लिए गोवा में शूट कर रही थीं तो कुछ लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक ढंग से छुआ था। इस घटना के बाद मिनिषा काफी डर गईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।