{"_id":"5d7301468ebc3e015f565cd7","slug":"mira-rajput-birthday-special-wife-of-actor-shahid-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा राजपूत से रचाई थी शादी, 16 की उम्र में ऐसे हुई थी मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा राजपूत से रचाई थी शादी, 16 की उम्र में ऐसे हुई थी मुलाकात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर के लिए ये साल बेहद खास रहा। कबीर सिंह की सक्सेस को एंजॉय कर रहे शाहिद के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। 7 जुलाई 2015 को शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए थे। लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की थी। आज उनकी पत्नी मीरा राजपूत का जन्मदिन है। 7 सितंबर 1994 को जन्मी मीरा ने 21 साल की उम्र में शाहिद से शादी रचाई थी।
2 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज हुई थी। मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है।
3 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
एक बार इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत ने 'आस्क मी अ क्वेश्चन (Ask Me A Question)' सेशन में खुद खुलासा किया था कि 'जब वो पहली बार शाहिद से मिली थीं तो कैसा अनुभव था। ये जानते हुए कि वो स्टार हैं?' जवाब में मीरा ने बताया था कि 'मैं 16 साल की थी जब शाहिद से मिली थी। पहली बार मिलते हुए ऐसा लगा ही नहीं कि ये पहली मुलाकात है। हम कॉमन फैमिली फ्रेंड के घर सूफी सिंगर के कॉन्सर्ट के लिए गए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, इसके बाद जब वो शाहिद से मिलीं। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।