फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोखाधड़ी: ऑनलाइन मंगाया फोन का कवर, जब मिला तो मीरा राजपूत को हुआ ठगे जाने का अहसास, सोशल मीडिया पर जताया दुख

Fri, 09 Jul 2021 09:37 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 09:37 AM IST
विज्ञापन
Mira Rajput Gets Conned By An Online Store; Says 'Fell For A Silly Ad' While She Shares Picture Of Defective Phone Cover
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्मों में काम नहीं करतीं, लेकिन वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। मीरा राजपूत सिर्फ शाहिद की पत्नी ही नहीं है बल्कि दो बच्चों की मां भी है। ये बात उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में भी दिख जाती है। मीरा अपने दोनों बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर की कुछ शरारत भरीं हरकतें सोशल मीडिया पर फैंस से साझा करती हैं। हाल ही में मीरा ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में बताया। दरअसल, मीरा ने ऑनलाइन फोन का कवर मंगाया लेकिन उसकी जगह उनके साथ ‘धोखाधड़ी’ हो गई। उन्होंने फोन कवर की तस्वीर शेयर की है।

मीरा राजपूत ने कहा कि ‘उन्होंने एक स्लिंग केस की उम्मीद जताई थी जो कि उनके वर्कआउट के दौरान मदद करेगा। एक बेवकूफी भरे विज्ञापन में फेल हुई और फोन कवर खरीद लिया जो कि डिस्प्ले पिक्चर जैसा बिल्कुल भी नहीं दिखता।'

Mira Rajput Gets Conned By An Online Store; Says 'Fell For A Silly Ad' While She Shares Picture Of Defective Phone Cover
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे लिखा, 'एक कमजोर प्लास्टिक। मुझे एक स्लिंग कवर की जरूरत थी जिससे मैं बिना बैग के कहीं भी जा सकूं। (ना ही मेरे टाइट्स में जेब नहीं है) इस पर हंसते हुए कि मुझे ठगे हुए कितने साल हो गए।‘ उन्होंने एक अन्य तस्वीर के साथ बताया कि ऐसे फोन को लेना बेहद असुरक्षित है। 

Mira Rajput Gets Conned By An Online Store; Says 'Fell For A Silly Ad' While She Shares Picture Of Defective Phone Cover
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा लिखती हैं, 'दोनों कोनों पर लगे छोटे कुशंस जैसी चीज में से एक गिर चुका है। साथ ही मीरा ने तंज कहते हुए कहा, ‘और यह उच्च क्वालिटी के स्टिकर्स मेरे फोन को गिरने से बचाएंगे जब मैं चलूंगी।‘ ता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। वहीं एक साल बाद ही उन्होंने बेटी मीशा का परिवार में स्वागत किया था। साल 2018 में शाहिद और मीरा बेटे जैन के माता पिता बने थे। इसके बाद से ही शाहिद और मीरा दोनों ही अक्सर अपने बच्चों की प्यारी-प्यारी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput Gets Conned By An Online Store; Says 'Fell For A Silly Ad' While She Shares Picture Of Defective Phone Cover
बच्चों के साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram/mira.kapoor

बीते दिन मीरा ने अपनी शादी की सालगिरह पर शाहिद के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, मैं तुमने बहुत प्यार करती हूं, खुशनुमा 6 साल, मेरे प्यार मेरी जिंदगी। मीरा और शाहिद सिर्फ एक अच्छे माता पिता ही नहीं बल्कि एक दूसरे के लिए बिल्कुल सही जीवनसाथी भी हैं। शाहिद अक्सर कहते हैं कि वो खुद को बहुत खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें मीरा जैसी पत्नी मिली। वहीं मीरा भी खुद को बहुत लकी मानती है। हाल ही में शाहिद कपूर ने मीरा को यूं ही फूलों का गुलदस्ता तोहफे में दिया था जिसे पाकर मीरा खुशी से झूम उठी थीं।

विज्ञापन
Mira Rajput Gets Conned By An Online Store; Says 'Fell For A Silly Ad' While She Shares Picture Of Defective Phone Cover
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

पति से अचानक मिले इस सरप्राइज से मीरा काफी खुश हो गईं थीं और उन्होंने फौरन इंस्टाग्राम पर इस प्यारे से पल की तस्वीर साझा कर दी थी। उन्होंने शाहिद के दिए खूबसूरत गुलदस्ते की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'इस तरह से तुम मेरा दिल जीत लेते हो, शाहिद कपूर मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'। वहीं शाहिद ने लिखा था कि, 'कितने भी फूल आ जाएं लेकिन जो खुशबू तुमने मेरे जीवन में भरी है उसकी जगह नहीं ले सकते'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed