बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही उनकी लगभग सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। फिर चाहे वो जिम वियर हो या एथनिक अपने हर लुक में वो खूबसूरत ही नजर आती है। वही सोशल मीडिया पर मीरा के जबरदस्त फॉलोअर्स हैं, जबकि कुछ उन्हें अपना स्टाइल इंस्पिरेशन भी मानते हैं।
मीरा राजपूत ने प्रिंटेड मोनोकिनी में साझा की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ग्लैमरस अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मीरा राजपूत ने मोनोकिनी में अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मीरा ने फ्लोरल प्रिंट में पीच रंग की बेहद खूबसूरत मोनोकिनी पहनी है। साथ ही मीरा ने फ्लोरल स्टोल और बड़े सनग्लासेज भी लगा रखे हैं। मीरा कपूर ने अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'गड़बड़ होने से चंद मिनटों पहले।'
सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने मीरा कपूर की इस तस्वीर को किलर बताया है। यहीं, एक अन्य यूजर ने ने लिखा, 'दीवा'। बता दें कि मीरा कपूर और पति शाहिद कपूर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। हालांकि उन्होंने अपनी लोकेशन का खुलासा नहीं किया है।
गौरतलब है कि मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन फिर भी वह अपनी फिटनेस का भरपूर ख्याल रखती हैं और उसे बनाए रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। इसके साथ ही मीरा खाने की काफी शौकीन हैं बावजूद इसके वह बिल्कुल फिट नजर आती हैं।
बात शाहिद के वर्कफ्रंट की करें तो वे जल्द ही उनकी नई फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले शाहिद साल 2019 में फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे जो कि सुपरहिट साबित हुई थी।