बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय न हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियोज शेयर किया करती हैं। इस बार उन्होंने पति शाहिद कपूर और देवर ईशान खट्टर के साथ एक मजेदार वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Bollywood: मीरा राजपूत ने पति शाहिद कपूर के सामने जड़ दिया ईशान को थप्पड़, वजह कर देगी आपको हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनो ने साथ मिलकर 'दिल चाहता है' का एक सीन रिक्रिएट किया है। वीडियो में मीरा ईशान को पहले समझाती हुई नजर आती हैं। इसके आगे शाहिद आमिर के रोल में नजर आते हैं और ईशान को कहते हैं, '' अरे मर्द बन...बी अ मैन...उसने तेरी मर्दानगी को ललकारा है...दिखा उसे।'' वीडियो में आगे ईशान सैफ के किरदार में दिखते हैं और कहते हैं, 'भाभ्स...।' तभी अचानक मीरा उन्हें बीच में ही रोक देती हैं और कहती हैं, 'ईशान बनो मत...मैं तुम्हारी शक्ल भी नहीं देखना चाहती...गो टू हेल।' यह कहते हुए मीरा ईशान को थप्पड़ जड़ देती हैं। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं।
Surprising Cameos In 2022: इस साल कैमियो रोल से फैंस के दिलों में उतरे ये सितारे, छोटी सी भूमिका से चलाया जादू
View this post on Instagram
इस मजेदार वीडियो को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''दिल क्या चाहता है?'' अब इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन आने शुरु हो गए हैें। ज्यादातर फैंस इस वीडियो पर लॉफिंग इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Sanjay Dutt: साउथ में दोबारा धमाल मचाने को तैयार संजय दत्त, धनुष की फिल्म में बनेंगे विलेन!
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद हाल ही में 'जर्सी' में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वह अली अब्बास जफर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' में दिखने वाले हैं। वहीं, ईशान खट्टर कुछ दिनों पहले कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'फोन भूत' में दिखे थे। वह जल्द ही फिल्म 'पिप्पा' में नजर आने वाले हैं।
Filmy Wrap: आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर दीपिका ट्रोल और नव्या के साथ दिखे सिद्धांत, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें