शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) 25 फरवरी को 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद के इस दिन को और भी खास बनाने के लिए उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के ऊपर मीरा ने शाहिद के लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। मीरा राजपूत का यह कैप्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
शाहिद कपूर के जन्मदिन पर पत्नी मीरा राजपूत ने कुछ ऐसे दी बधाई, हर जगह हो रही चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा ने शाहिद के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। ये एक सेल्फी है जिसमें मीरा और शाहिद एक साथ हैं। इस तस्वीर में मीरा ने कैप्शन लिखा है- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी जिंदगी के प्यार।' इस तस्वीर में मीरा और शाहिद एक साथ खुश नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर अपने जन्मदिन को 'जर्सी' फिल्म के सेट पर ही मनाएंगे। 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद को चोट भी लग गई थी। कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि मीरा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। मीरा ने अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
मीरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन खबरों को झूठा बताया साथ ही कहा कि वो जहां पर हैं वहां बहुत खुश हैं। मीरा ने इंटरव्यू में कहा- 'एक बच्चे की देखभाल करना ही बड़ी जिम्मेदारी होती है। जब आपके पास दो होते हैं तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। शाहिद जैसा पार्टनर होना और ऐसा परिवार होने से मुझे काफी सपोर्ट मिला है।'
आपको बता दें, शाहिद कपूर ने दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत से 2015 में शादी की थी। शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी थी। शादी के जोड़े में मीरा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शाहिद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो खूब जच रहे थे।
'बिग बॉस 13' में आने से पहले ऐसी दिखती थीं माहिरा शर्मा, पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल