फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं मीरा-शाहिद, पहली बार कमरे के भीतर का नजारा सामने आया

Thu, 21 Oct 2021 01:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 Oct 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Mira takes fans inside her room in Maldives shows how Shahid woke her up
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। मीरा लगातार मालदीव से अपनी और शाहिद की तस्वीरों को प्रशंसकों के लिए साझा कर रही हैं।अब पहली बार उन्होंने अपने कमरे के भीतर का नजारा फैंस को दिखाया है। मीरा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो साझा करके बताया कि कैसे जब वह सोना चाह रही थीं, तो शाहिद ने उनको उठा दिया। 



 

Mira takes fans inside her room in Maldives shows how Shahid woke her up
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो क्लिप में शाहिद और बच्चों की आवाज
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मीरा ने अपने कमरे की एक वीडियो क्लिप डाली है। जिसमें वह रूम दिख रहा है जिसमें शाहिद और मीरा बच्चों मीशा और जैन के साथ ठहरे हुए हैं।  मीरा राजपूत द्वारा शूट की गई इस क्लिप में शाहिद कपूर और बच्चों मिशा और जैन की बैकग्राउंड से बोलने की आवाज आ रही है। हालांकि, क्लिप में परिवार का कोई सदस्य नहीं दिख रहा है। सिर्फ कमरे की छप पर लकड़कियों का कार्य और खुला आसमान दिख रहा है।
 

Mira takes fans inside her room in Maldives shows how Shahid woke her up
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्शन में लिखा- मैं सोना चाहती हूं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा है कि वह सोना चाहती हैं। मीरा ने आगे लिखा कि इस तरह से शाहिद कपूर ने उनको जगा दिया। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की मालदीव से कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira takes fans inside her room in Maldives shows how Shahid woke her up
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह किसी रोमांटिक शाम में बीच किनारे बैठे हुए थे। इसके कैप्शन में मीरा ने लिखा था, हर रात चांद चुपके से उस प्रेमी को चूम लेता है, जो सितारों को गिनता है। शाहिद  की इस तस्वीर पर मीरा के एक फैन ने कमेंट किया कि लक्की हो जो तुमको शाहिद मिला। वहीं, अन्य यूजर लगातार इस तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

 

विज्ञापन
Mira takes fans inside her room in Maldives shows how Shahid woke her up
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि इससे पहले मीरा राजपूत ने खुद की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने को 'बीच बम' बताया था। यह तस्वीर समुद्र किनारे की थी और इसमें मीरा सफेद बिकनी और हरे रंग के श्रग में दिख रही थीं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, बीच बम। सचमुच इसे बंद नहीं किया है। उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसकों ने कई तरह की टिप्पणियां की थी। एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था- दुनिया को दिखा दो मीरा आज...

सभी जानते हैं कि मीरा और शाहिद बॉलीवुड के पॉपुलर और परफेक्ट कपल हैं। इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत के फॉलोअर्स की संख्या जबरदस्त है। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह योगा कर रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed