मलायालम फिल्मों से अपना बोरिया बिस्तर समेट चुकीं अभिनेत्री ईशा तलवार के लिए प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन खास असर नहीं दिखा पा रहा है। सीरीज में वह मुन्ना भैया की पत्नी के किरदार में हैं। सीरीज देखने वाले उनके अभिनय की तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन सीरीज ही लोगों को पसंद नहीं आ रही। ईशा इसके पहले सलमान खान के साथ फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ और सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘कालाकांडी’ में भी दिख चुकी हैं, लेकिन उनकी ये दोनों हिंदी फिल्में भी फ्लॉप रहीं।
हिंदी सिनेमा में कदम जमाने की ईशा की एक और कोशिश, ‘मिर्जापुर 2’ में किया ये रोचक रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में पली बढ़ी 32 साल की ईशा तलवार ने अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ से हिंदी सिनेमा में पहला कदम रखा। फिर, बजाय मुंबई में आराम नगर की भीड़ में गुम होने के उन्होंने दक्षिण भारत का रुख किया और वहां अपनी मादक अदाओं से खूब चर्चाएं भी बटोरीं। मलायलम फिल्म ‘थट्टाथिन मरायाथु’ से ईशा ने डेब्यू किया। फिल्म में वह आयशा नाम की एक मुस्लिम लड़की के किरदार में थीं, जिसे एक हिंदू लड़के से प्यार हो जाता है। फिल्म हिट रही और साथ ही ईशा तलवार को भी इस फिल्म का खूब फायदा मिला। ये बात है आठ साल पहले 2012 की।
ईशा तलवार को इसके बाद कमर्शियल फिल्में बनाने वालों ने तो नोटिस किया और उन्हें पिजा हट, फेयरनेस क्रीम, स्किन क्लीनिक और पेंट बनाने वाली कंपनियों ने अपने त्योहारी विज्ञापनों में जगह भी खूब दी पर हिंदी सिनेमा से उनका राब्ता बना एक म्यूजिक वीडियो के जरिए जिसमें पूरा फोकस फिर ऋतिक रोशन पर चला गया और ईशा तलवार को लोगों ने खास नोटिस नहीं किया। ईशा तलवार ने अपने फिल्मी करियर को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की है। मलयामल सिनेमा में उनकी शोहरत अच्छी खासी रही है और बताते हैं कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म से पहले मलयालम की खास ट्रेनिंग भी ली।
मलयालम सिनेमा में चार पांच साल तक चमकने के साथ ही इसी बीच ईशा ने तमिल और तेलुगू सिनेमा में भी किस्मत आजमाई। तेलुगू में ‘गुंडे जारी गल्लनथय्यिंदे’ और तमिल में ‘थिल्लू मुल्लू’ में लोगों ने ईशा को नोटिस तो किया लेकिन वहां उन्हें मलयालम सिनेमा जैसी कामयाबी नहीं मिल सकी। ईशा लगातार हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने की कोशिश करती रही हैं। हिंदी सिनेमा के कास्टिंग डायरेक्टर्स उनके ऑडीशन निर्माताओं को सेंकंड या थर्ड लीड रोल्स के लिए ही भेजते रहे हैं। सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ और सैफ अली खान की फिल्म ‘कालाकांडी’ के फ्लॉप हो जाने से ईशा के करियर को और दिक्कत हुई।
अब एक्सेल एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ में ईशा तलवार नजर आ रही हैं। इस सीरीज से उनको काफी उम्मीदें भी रहीं, लेकिन न तो सीरीज बनाने वालों ने और न ही सीरीज प्रसारित करने वाले ओटीटी ने सीरीज की प्रचार लिस्ट में उनका नाम शामिल रखा। अब वह अपने स्तर से ‘मिर्जापुर 2’ में अपनी मौजूदगी को प्रचारित प्रसारित करने की कोशिशें कर रही हैं। लेकिन, सीरीज के पहले सीजन की जमकर तारीफें करने वाले भी इसके दूसरे सीजन को पसंद नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस सीरीज को बीच में ही छोड़ देने की टिप्पणियां भी कर रहे हैं।
पढ़ें: This Week On OTT: ओटीटी पर हॉरर फिल्मों और सीरीज का मेला, जी5 पर दिखेगा बिजॉय नांबियार का 'तैश'