फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुड्डू भैया' बॉक्सिंग रिंग में कर रहे खून-पसीना एक, ये मशहूर कोच हैं अली फजल के ट्रेनर

Tue, 23 Feb 2021 03:42 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 23 Feb 2021 03:42 AM IST
विज्ञापन
Ali Fazal takes to kickboxing; trains with MMA coach Rohit Nair
अली फजल अपने कोच के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर के गुड्डू भैया उर्फ अली फजल फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में छाए हुए हैं। उनके द्वारा निभाए तमाम किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया है। अली फजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है। अली को बास्केटबॉल और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है। इन दिनों अली बॉक्सिंग रिंग में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और खूब पसीना बहा रहे हैं। अली के दोस्तों ने जानकारी दी कि वो एक जाने माने शख्स से इस खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Ali Fazal takes to kickboxing; trains with MMA coach Rohit Nair
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अली के दोस्तों ने बताया कि वो पिछले कुछ हफ्तों से उत्सुकता के साथ इस खेल में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अली के स्पेशल कोच के नाम का भी खुलासा कर दिया। बता दें कि अली एमएमए फाइटर रोहित नायर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। लड़ाकू खेलों में एक्सपर्ट कोच उन्हें विभिन्न लड़ाई के खेल में ट्रेनिंग दे रहे हैं। 

Ali Fazal takes to kickboxing; trains with MMA coach Rohit Nair
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अली भी खुद को एक फिटनेस फ्रीक मानते हैं। अली कहते हैं कि उन्हें जिम में घंटों बिताने से अधिक प्राकृतिक रूप से फिटनेस पर काम करना पसंद है। लॉकडाउन के दौरान उनका फिटनेस बिगड़ गया था, क्योंकि वो एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जिसके लिए उन्हें मोटा और भारी लगना था। बीते कुछ समय से अली ने एक सामान्य प्रशिक्षण और मुक्केबाजी के बीच बारी-बारी से काम करना शुरू किया है।रोहित नायर इसके बारे में सब कुछ सिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Fazal takes to kickboxing; trains with MMA coach Rohit Nair
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

अली एक एथलीट होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गिटारिस्ट भी हैं। अली फजल ने फिल्म 'फुकरे' में एक म्यूजिशियन का किरदार निभाया था। इसकी एक वजह शायद यह भी है कि असल जिंदगी में भी वे गिटारिस्ट हैं। इसके साथ ही अली को कविताएं लिखने का भी शौक है। कोच रोहित ने बताया कि, अली एक ऐसा लड़का है जो सेशन को छोड़ना पसंद नहीं करता है। उन्हें प्रशिक्षण देकर मुझे एक बेहतर कोच बनने का अवसर मिला है। 

विज्ञापन
Ali Fazal takes to kickboxing; trains with MMA coach Rohit Nair
रिचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अली फजल लंबे समय से अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया लेकिन इनकी शादी टल गई। अब दोनों साल 2021 में शादी करने जा रहे हैं। ऋचा और अली की लव स्टोरी भी काफी खास रही है। अली ने ऋचा को शादी के लिए मालदीव्स में प्रपोज किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed