{"_id":"60d58dc104b8d674c07553a0","slug":"mirzapur-fame-ali-fazal-went-into-depression-after-shooting-suicide-scene-in-3-idiots","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अली फजल: 3 इडियट्स के इस सीन की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे 'गुड्डू भैया', सालों बाद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अली फजल: 3 इडियट्स के इस सीन की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे 'गुड्डू भैया', सालों बाद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले कलाकार अपने किरदार को कुछ वक्त तक जीते हैं इसलिए कई बार ऐसा होता है कि वो अपने किरदार में रम जाते हैं। रणवीर सिंह, आमिर खान जैसे बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो अपने रोल्स को लेकर पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। वहीं कई बार ऐसा होता है कि कुछ किरदारों का इन कलाकारों पर गहरा असर पड़ता है। हाल ही में फिल्म और वेब सीरीज के मशहूर अभिनेता अली फजल ने भी खुलासा किया कि फिल्म '3 इडियट्स' में अपने किरदार के चलते वो डिप्रेशन में आ गए थे।
इस सीन की वजह से डिप्रेशन में आ गए थे अली फजल
दरअसल अली फजल ने फिल्म '3 इडियट्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म में उनका बहुत छोटा सा रोल था, लेकिन लोगों को ये रोल काफी पसंद आया था। आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर की इस फिल्म में अली ने जॉय लोबो नाम के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट का किरदार निभाया था जिससे एग्जाम की डेडलाइन मिस हो जाती है और इससे वो डिप्रेशन में चला जाता है। वो इस बात से वो इस कदर निराश हो जाता है कि आत्महत्या जैसा कदम उठा लेता है। अली फजल ने बताया कि इस सीन के बाद से वो डिप्रेशन में चले गए थे।
2 of 5
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
अली फजल खुद उस वक्त कॉलेज सेकेंड ईयर में थे। अली ने कहा, 'जानते हैं क्या हुआ था? अचानक ऐसी खबरें आने लगीं थीं कि कॉलेज के स्टूडेंट खुद को चोट पहुंचाने लगे हैं। मेरे पास न्यूज चैनलों से फोन आने लगे कि आपने ऐसा रोल किया है अब लोग ऐसा ही कर रहे हैं। मैं उस समय बहुत टूटा हुआ महसूस कर रहा था। मेरे अंदर बेचैनी हो गई थी'। इन बातों का ये असर हुआ कि अली को डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ा।
3 of 5
अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 3 इडियट्स बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। राजुकमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सभी कलाकारों के काम दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। ये फिल्म चेतन भगत की किताब पर आधारित थी।इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार तो मिला ही था साथ ही इसके किरदार राजू, फरहान, रैंचों, वायरस और साइलेंसर काफी मशहूर हुए थे। इस फिल्म के बाद से अली फजल ने 'बॉबी जासूस', 'फुकरे', 'हैप्पी भाग जाएगी' जैसी कई फिल्में की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिर्जापुर 2
- फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो
अली फजल को उनकी वेब सीरीज मिर्जापुर के लिए काफी पसंद किया गया। इस सीरीज ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। उन्होंने 'गुड्डू भैया' का किरदार निभाया था जो कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी से अपने भाई की मौत का बदला लेता है। अली फजल का काम लोगों को बहुत पसंद आया।
विज्ञापन
5 of 5
अली फजल, रिचा चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अली अपने काम के साथ-साथ रिचा चड्ढा संग अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अली और रिचा ने फिल्म 'फुकरे' में साथ काम किया था। वो पिछले काफी समय से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी शादी नहीं हो पा रही है। ऐसे में दोनों जल्द से जल्द लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं जिससे वो धूमधाम से शादी कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।