एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mirzapur 2
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के प्रशंसकों के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। लंबे समय से इसके दूसरे सीजन का इंतजार हो रहा था। दो साल बाद आखिरकार 'मिर्जापुर 2' की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
2 of 5
Mirzapur 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज उत्तर भारत के मिर्जापुर के बैकग्राउंड पर बनी क्राइम ड्रामा है। प्रशंसकों की उत्सुकता को देखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पिछले दो तीन दिनों से लगातार सस्पेंस बनाए रखा। रिलीज डेट के एलान से पहले भी एक वीडियो सामने आया जिसमें बताया गया था कि 24 अगस्त को रिलीज की तारीख का एलान होगा।
3 of 5
मिर्जापुर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि 'मिर्जापुर' सीजन एक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब इसका दूसरा सीजन 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगा। सामने आए टीजर के बैकग्राउंड में कहा जाता है कि 'दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं। जिंदा और मुर्दा। और फिर तीसरे होते हैं- घायल। हमसे सब छीन लिए और हमें जिंदा छोड़ दिए। गलती की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mirzapur 2
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, विक्रांत मेस्सी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, मनु ऋषि चड्ढा दमदार रोल में दिखे। दूसरे सीजन में विजय वर्मा, प्रियांशु पैन्युली और ईशा तलवार की भी एंट्री होगी। इस वेब सीरीज को फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी की एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Mirzapur 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर' के निर्देशक गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई हैं। बता दें कि 'मिर्जापुर 2' की शूटिंग बहुत पहले ही पूरी हो चुकी थी। पहले इसके अप्रैल में रिलीज होने की खबर आई थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से पोस्ट प्रोडक्शन का काम रुका हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।