{"_id":"5d054c758ebc3e2e62588282","slug":"miss-india-2019-winner-is-suman-rao-from-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की सुमन राव ने जीता मिस इंडिया 2019 का खिताब, शिवानी जाधव रहीं फर्स्ट रनर अप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजस्थान की सुमन राव ने जीता मिस इंडिया 2019 का खिताब, शिवानी जाधव रहीं फर्स्ट रनर अप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suman Rao
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार Femina Miss India 2019 का फैसला हो गया है और इस खिताब को राजस्थान की सुमन राव ने जीत लिया है। फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का आयोजन शनिवार को मुबंई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया। मिस इंडिया विनर 2019 सुमन राव को मिस इंडिया 2018 की विनर अनुकृति वास ने ताज पहनाया।
रात 8 बजे शुरू हुए इस इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इवेंट को करन जौहर, मनीष पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने होस्ट किया। हुमा कुरैशी, चित्रागंदा सिंह, रेमो डिसूजा, आयुष शर्मा, मुकेश छाबरा, दिया मिर्जा और नेहा धूपिया सहित कई बड़े सितारे इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में 30 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।
3 of 5
Miss India 2019 Finale
- फोटो : social media
फेमिना मिस इंडिया 2019 में दूसरे नंबर पर यानी फर्स्ट रनर अप रहीं छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव जो इस साल मिस ग्रांड इंटरनेशनल में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। तीसरे स्थान पर यानी सेकेंड रनर अप रहीं बिहार की श्रेया रंजन। श्रेया रंजन मिस युनाइटेड कंटीनेंट ब्यूटी कॉन्टेस्ट जाएंगीं और भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। तेलंगाना की संजना विज भी रनर अप रहीं।
मिस इंडिया 2019 की विजेता सुमन राव इसी साल 7 दिसंबर को थाइलैंड में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Miss India 2019 Finale
- फोटो : social media
Femina Miss India 2019 के फिनाले की टॉप 6 फाइनलिस्ट में यूपी की शिनांता चौहान, धत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव, असम की ज्योतिश्मिता बरुआ, बिहार की श्रेया शंकर, तेलंगाना की संजना विज और राजस्थान की सुमन राव रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।