फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 साल बाद ये मिस यूनिवर्स करेंगी बॉलीवुड में वापसी, लेकिन रख दी बड़ी शर्त

Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
miss universe sushmita sen ready to comeback in bollywood

साल 2010 में फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखरने वाली एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन एक बार फिर से बॉलीवुड में लौटने की तैयारी कर रही हैं। अपनी छोटी बेटी अलीशा के साथ एक कार्यक्रम में पहुंची सुष्मिता ने कहा है कि वह पिछले डेढ़ साल से अच्छी पटकथाएं देख रही हैं।

miss universe sushmita sen ready to comeback in bollywood

उनका कहना है कि वह पिछले डेढ़ साल से अच्छी पटकथा की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह अपनी जिंदगी के छह महीने एक फिल्म को देने के लिए तैयार हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनके अनुरूप एक अच्छी पटकथा भी तैयार है। वह बॉलीवुड में तभी वापसी करेंगी जब उन्हें अच्छी पटकथा मिलेगी।

miss universe sushmita sen ready to comeback in bollywood

वर्ष 1994 में मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा स्टार बनना नहीं थी बल्कि वह लोगों से जुड़े रहना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि जैसा कि वह हमेशा कहती हैं कि वह लोगों से जुड़े रहने का रास्ता निकाल ही लेती हैं। उनकी इच्छा एक फिल्म स्टार बनने की नहीं बल्कि लोगों के साथ अपनापन बनाए रखने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
miss universe sushmita sen ready to comeback in bollywood

उन्होंने बताया कि वह आभारी हैं कि भगवान ने उन्हें अभिनेत्री बनने का मौका दिया। गौरतलब है कि उन्होंने बीच में बंगाली फिल्म की थी लेकिन बॉलीवुड में अभी भी उनका इंतजार किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed