फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mission Majnu: सिद्धार्थ का पाकिस्तानी रूप देख बौखलाए पड़ोसी, ट्रोल कर बोले- आदाब, जनाब...बस बन गए PAK निवासी

Wed, 11 Jan 2023 09:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 11 Jan 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Mission Majnu: Sidharth Malhotra faces back lash by pakistani social media users over actors representation
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media

पाकिस्तान और भारत का रिश्ता बहुत पुराना है। हमारी ही धरती से जन्मे इस पड़ोसी मुल्क से न बॉलीवुड सितारों का बल्कि फिल्मों का भी खास कनेक्शन रहा है। पिछले 100 वर्षों से हमारे सिनेमा में पाकिस्तान और उसके लोगों को अपने तरीके से दर्शाया जा रहा है और ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'मिशन मजनू' में किया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर कुछ ही दिनों पहले रिलीज किया गया है, जिसे भारत में दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन पाकिस्तानी लोगों की तरफ से मिल रही प्रतिक्रियाओं को देखकर लग रहा है कि उन्हें 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ का लुक और मेकर्स का पाकिस्तानी स्टाइल को दर्शाने का तरीका कुछ रास नहीं आया है। इसका सबूत पाकिस्तानी लोगों की तरफ से 'मिशन मजनू' के ट्रेलर को मिल रहे सोशल मीडिया रिएक्शंस हैं।      

Mission Majnu: Sidharth Malhotra faces back lash by pakistani social media users over actors representation
मिशन मजनू - फोटो : social media

भारतीय 'रॉ एजेंट' बन छाने को तैयार सिद्धार्थ मल्होत्रा को जहां भारत में उनके रोल के लिए सराहा जा रहा है, वहीं हमारी पड़ोसी मुल्क को अभिनेता का भेस अखर गया है। दरअसल, फिल्म में सिद्धार्थ को एक मिशन पर भेजा जाता है, जो एक पाकिस्तानी लड़की से शादी करने के बाद उसके मुल्क में एंट्री लेता है। पाकिस्तानी लड़की के किरदार में रश्मिका मंदाना हैं। ऐसे में सिद्धार्थ को पाकिस्तान में रचा-बसा दिखाने के लिए उनकी वेशभूषा और बोली दोनों में बदलाव दिखाया गया है, लेकिन फिर भी पाकिस्तानियों को उनका अंदाज कुछ खास रास नहीं आ रहा है।
Phir Aayi Haseen Dillruba: लोगों को घायल करने लौट रही 'हसीन दिलरुबा', पोस्टर में दिखा तापसी का कातिलाना अंदाज

Mission Majnu: Sidharth Malhotra faces back lash by pakistani social media users over actors representation
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर 'मिशन मजनू' के ट्रेलर में दिखाई देते सिद्धार्थ के पाकिस्तानी गेटअप को पाक यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह अभिनेता के इस गेटअप को नकली बता रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह इस लुक को लेकर अपनी नाराजगी भी जता रहे हैं। पाकिस्तानी लोगों ने कहा उनके जैसा दिखने के लिए बॉलीवुड हर बार एक्टर्स का एक ही जैसा लुक दिखाता है। हमेशा आदाब, जनाब, सफेद टोपी, आंखों में सुरमा लगाए दिखाया जाता है। यूजर्स ने सिद्धार्थ के लुक को शेयर कर कहा ऐसा नहीं होता है. पाकिस्तान में कौन हमेशा ऐसे ही रहता है। इतना स्टीरियोटाइप क्यों करता है बॉलीवुड? वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ये बॉलीवुड आखिर कब सुधरेगा?
M M Keeravani: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, जानें कौन हैं नाटू-नाटू के कंपोजर एम एम कीरावानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Majnu: Sidharth Malhotra faces back lash by pakistani social media users over actors representation
सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू - फोटो : insta

सोशल मीडिया पर वायरल होते इस तरह के रिएक्शन से साफ पता लग रहा कि पाकिस्तानी लोग 'मिशन मजनू' के मेकर्स से खासा नाराज हैं। अब यह तो समय ही बताएगा कि वे लोग बॉलीवुड से एक्टर्स के लुक के कारण गुस्सा हैं या फिर यहां कि फिल्मों में पाकिस्तान को एक ही तरह से दर्शाने के कारण बौखलाए हुए हैं। वहीं इनसे परे 'मिशन मजनू' की बात करें तो यह फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed