धीमा पड़ा मिशन मंगल
मिशन मंगल की अब तक की कमाई, दबंग 3 की रिलीज डेट और जानिए इस नई हॉलीवुड फिल्म के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाटला हाउस भी टक्कर में
जॉन अब्राहम की सोलो फिल्म बाटला हाउस का दम बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। फिल्म रिलीज के बाद छह दिनों में 57.82 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म ने सोमवार को 5.05 करोड़ और मंगलवार को 4.78 करोड़ रुपये कमाए। जॉन फिल्म की कामयाबी को लेकर काफी खुश हैं और आगे भी ऐसी ही कहानियों पर फिल्म बनाने रहना चाहते हैं।
पढ़ें: शाहिद कपूर ने बेटे के साथ शेयर की अपनी बचपन की फोटो, यूजर्स बोले- 'तैमूर भी ऐसा ही दिखता है'
20 दिसंबर को रिलीज होगी दबंग 3
सिनेमा के सुल्तान सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी एक साथ रिलीज होगी। मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा इस फिल्म के निर्देशक हैं। इससे पहले वह सलमान खान को फिल्म वांटेड में भी निर्देशित कर चुके हैं।
पढ़ें:दबंग 3 के सेट से लीक हुए सलमान-सोनाक्षी के फोटोज, मोबाइल बैन करवाने का आइडिया हुआ फेल
सेक्शन 375 का नया पोस्टर
अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म सेक्शन 375 का नया पोस्टर सामने आया है। 13 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में उनके साथ ऋचा चड्ढा, राहुल भट्ट और मीरा चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक अजय बहल की इस फिल्म को कुमार मंगत पाठक और उनके बेटे अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है।
पढ़ें: खून से सराबोर बाथटब में बैठी दिखीं परिणीति, 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रीमेक का फर्स्ट लुक
हॉलीवुड की नई फिल्म
13 सितंबर को ही भारत में फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स की एक पीरियड सस्पेंस फिल्म रिलीज हो रही है। समारा वीविंग की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म रेडी ऑर नॉट एक बहू की कहानी है जो एक रईस परिवार की परंपराओं और संस्कारों के दायरे में आने के बाद एक खतरनाक चक्रव्यूह में फंस जाती है। फिल्म में मार्क ओ ब्रायन भी लीड रोल में हैं और वह समारा के पति के किरदार में दिखाई देंगे।
पढ़ें: जेम्स बॉन्ड की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाई' का रिलीज हुआ मोशन पोस्टर