{"_id":"5d5a39978ebc3e897e15728e","slug":"mission-mangal-film-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय के खाते में सोलो फिल्म का नया रिकॉर्ड जोड़ देगी 'मिशन मंगल', टूट जाएगा 'केसरी' का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय के खाते में सोलो फिल्म का नया रिकॉर्ड जोड़ देगी 'मिशन मंगल', टूट जाएगा 'केसरी' का रिकॉर्ड
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
mission mangal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल सबसे तेज 100 करोड़ रुपये कमाने के अक्षय कुमार की ही फिल्म 2.0 के रिकॉर्ड की आज यानी सोमवार को बराबरी कर लेगी। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर पिछले साल की फिल्म 2.0 ने रिलीज के पांच दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। मिशन मंगल की रिलीज को आज सोमवार को पांच दिन पूरे हो रहे हैं।
2 of 4
mission mangal
- फोटो : social media
अक्षय कुमार की किसी फिल्म के सबसे तेज 100 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड अब तक धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म केसरी के पास है। इसी साल रिलीज हुई फिल्म केसरी ने रिलीज के सातवें दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई का पड़ाव पार किया था। इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने देश विदेश में रिलीज किया और फिल्म की कमाई की रफ्तार शुरू में काफी तेज होने के बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई धीमी पड़ गई थी। इसकी वजह फिल्म का हिंदी पट्टी में ठीक से प्रचार प्रसार होना नहीं बताया गया।
3 of 4
मिशन मंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
अब सबकी निगाहें अक्षय कुमार की बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल पर टिकी हैं। मिशन मंगल ने केसरी के पहले वीकएंड कलेक्शन 78.07 करोड़ रुपये और 2.0 के पहले वीकएंड कलेक्शन 95 करोड़ रुपये को पीछे छोड़ते हुए पहले वीकएंड पर 97.56 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। गुरुवार से लेकर रविवार तक की इस कमाई के सोमवार को सौ करोड़ रुपये के पार जाते ही ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
बाटला हाउस और मिशन मंगल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
उधर, इस फिल्म के साथ रिलीज हुई टी सीरीज की फिल्म बाटला हाउस भी मुकाबले में बनी हुई है। फिल्म ने रविवार तक की कमाई मिलाकर अब तक 47.99 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन गुरुवार को 15.55 करोड़, शुक्रवार को 8.84 करोड़, शनिवार को 10.90 करोड़ और रविवार को 12.70 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।