निर्माता-निर्देशक करण जौहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर विवादों में फंस गए थे। उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका-अर्जुन, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, शाहिद कपूर, जोया अख्तर और अयान मुखर्जी दिखे थे। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने करण जौहर समेत इन सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया और ट्रोल किया गया। अब इस पर करण जौहर ने चुप्पी तोड़ी है।
पार्टी में नशे को लेकर विवादों में आए करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, उस रात का बताया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार राजीव मसंद के शो में जब करण जौहर से इस वीडियो के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'वहां सभी ऐसे सितारे मौजूद थे जिन्होंने अपनी मेहनत से एक मुकाम हासिल किया है। एक हफ्ते की कड़ी मेहनत के बाद सभी एक साथ एंजॉय करने के लिए थे। अगर ऐसा कुछ होता तो क्या मैं वीडियो शेयर करता। मैं इतना बेवकूफ नहीं हूं।'
करण जौहर ने आगे कहा कि 'विक्की कौशल पर जिस तरह के आरोप लगे इसका मतलब तो ये है कि कोई अपनी नाक स्क्रैच नहीं कर सकता या फिर अपना फोन पीछे की जेब में नहीं रख सकता। लाइट का रिफ्लेक्शन पड़ रहा था जिसे किसी तरह का पाउडर बताया गया।'
करण जौहर कहते हैं- 'विक्की कौशल तो उस समय डेंगू से उबर रहा था और वो गर्म पानी के साथ नींबू पी रहा था। वीडियो बनाने के 5 मिनट पहले मेरी मां वहां बैठी हुई थी। यह इस तरह का परिवार है जहां खुशियां बांटी जाती हैं। जहां दोस्त एक साथ बैठकर अच्छा समय बिताते हैं। इस दौरान हम अच्छा संगीत सुन रहे थे, हम अच्छा खाना खा रहे थे और अच्छी एनर्जी के साथ बातचीत कर रहे थे। इसके अलावा कुछ नहीं था।'
View this post on Instagram
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
करण से पूछा गया कि इतने विवाद के बाद भी उन्होंने कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया तो करण ने कहा कि 'इस तरह के आधारहीन आरोपों पर मैंने रिएक्ट करना जरूरी नहीं समझा। मैंने उन्हें यह बताया... मैं इसे बहुत विनम्रता से नहीं ले रहा हूं, अगली बार जहां बेबुनियाद आरोप लगाए जाएंगे, मैं कानूनी रास्ता अपनाऊंगा। आप हमारी प्रतिष्ठा पर केवल इसलिए सवाल खड़ा नहीं कर सकते क्योंकि आप कुछ भी मानकर बैठे हुए हैं। आप एक आधारहीन आरोप नहीं लगा सकते हैं, जिसका कोई तथ्य नहीं है, कोई सच्चाई नहीं है, कोई वास्तविकता नहीं है।'