अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी सहित मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज के पहले कास्ट ने फिल्म को जमकर प्रमोट किया। ऐसे में प्रमोशन के दौरान का सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और विद्या बालन की हाथापाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच जमकर चले लात- घूंसे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये लड़ाई असली नहीं बल्कि एक दम फिल्मी है।
पढ़ें: रिपोर्टर का फोन उठा अक्षय कुमार ने कहा, 'हैलो कृष्णा हम लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं...'
इस लड़ाई की शुरुआत में तो अक्षय विद्या पर वार करते हैं लेकिन वीडियो के अंत में विद्या अक्षय पर भारी पड़ जाती हैं और उनको नॉक आउट कर देती हैं। वहीं जीत के बाद वो विनर्स वाले एक्सप्रेशन्स और पोज भी देती हैं।
A post shared by Zoom TV (@zoomtv) on
बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान का ये पहला वीडियो नहीं है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इससे पहले सोनाक्षी द्वारा अक्षय कुमार को कुर्सी से गिरा देने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। हालांकि तापसी ने बताया था कि ये प्लान्ड था।
पढ़ेंं: 2012 में अक्षय कुमार चार्ज करते थे 27 करोड़, जानें क्या है 'खिलाड़ी' की नई फीस
मिशन मंगल में आपको इसरो के मिशन के साथ ही एक मुसलमान को किराए पर घर न मिलना, एक बहू का मां बनने का दबाव झेलना, एक लड़की का ब्रेकअप की मुश्किलों से दो चार होना और एक युवक का शादी लायक उम्र में भी शारीरिक संबंध न बना पाना भी देखने को मिलेगा।
पढ़ें: सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार ही नहीं, इन 4 सितारों के बीच भी भाइयों से बढ़कर रिश्ता