फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी में पहुंची थीं करीना, कहा था- ''मुबारक हो सैफ अंकल''

Thu, 15 Aug 2019 03:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan birthday he married 12 year elder amrita singh before kareena kapoor
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ अली खान 16 अगस्त को अपना 49वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं । इन दिनों सैफ अपने काम के साथ परिवार को भी पूरा समय दे रहे हैं । अक्सर उन्हें बेटे तैमूर के साथ समय बिताते देखा जाता है । वहीं करीना के साथ भी उनकी तस्वीरें सामने आती हैं । सैफ अली खान ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी अमृता सिंह सैफ से 12 साल बड़ी थीं। 
saif ali khan birthday he married 12 year elder amrita singh before kareena kapoor
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ और अमृता की लव मैरिज हुई थी। दोनों का परिवार इस शादी के खिलाफ था फिर भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दोनों के एक बेटी और एक बेटा भी हुआ। जब सैफ और अमृता की शादी हुई थी तो वहां करीना भी मेहमान बनकर पहुंची थीं। करीना ने सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था, 'मुबारक हो सैफ अंकल'। तब सैफ ने रिप्लाई करते हुए कहा था, 'थैंक्यू बेटा'। 
saif ali khan birthday he married 12 year elder amrita singh before kareena kapoor
saif ali khan, amrita singh, soha ali khan - फोटो : social media
खैर, अब करीना सैफ की पत्नी हैं । लेकिन अमृता और सैफ का रिश्ता काफी कड़वाहट के बाद खत्म हुआ था। साल 2004 में पैसों और सैफ के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हुए झगड़े की वजह से दोनों का तलाक हो गया था। कुछ समय पहले सैफ का एक इंटरव्यू सामने आया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने और अमृता के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। साथ ही अपनी बेबसी का खुलकर इजहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan birthday he married 12 year elder amrita singh before kareena kapoor
सैफ अली खान अमृता सिंह
यह इंटरव्यू साल 2005 का है। इससे एक साल पहले सैफ और अमृता का तलाक हुआ था। इंटरव्यू में सैफ कहते नजर आए, 'तलाक के बाद से मैं अपने बच्चों से नहीं मिला हूं। बार-बार मुझे मेरी औकात याद दिलाई जाती है। बुरा व्यवहार, ताने और गालियां, ये सब मैंने बर्दाश्त किया है। तलाक के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन
saif ali khan birthday he married 12 year elder amrita singh before kareena kapoor
सैफ अली खान अमृता सिंह
तलाक के बाद अमृता ने एलिमनी ना देने का आरोप लगाया था। इस पर सैफ ने कहा था, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं 1 लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed