फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीतू कपूर ने शेयर किया मजेदार वीडियो, लिखा- 'जैसा पिता वैसा बेटा'

Thu, 15 Aug 2019 02:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
neetu kapoor share adorabel video of ranbir kapoor rishi kapoor
ranbir kapoor - फोटो : social media
नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं । वो अक्सर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो पर लिखा, 'जैसा पिता वैसा बेटा' । इस पोस्ट में दो वीडियो हैं । एक में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा के साथ दिख रहे हैं । वहीं दूसरे वीडियो में ऋषि कपूर, श्रीदेवी के साथ हैं । 
neetu kapoor share adorabel video of ranbir kapoor rishi kapoor
ranbir - फोटो : social media
एक सीन ऋषि कपूर की फिल्म 'चांदनी' का है । वहीं दूसरा सीन रणबीर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का है । दोनों वीडियो में 'तेरे मेरे होठों' गाना बज रहा है । नीतू कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह कितना प्यारा है। 
 
neetu kapoor share adorabel video of ranbir kapoor rishi kapoor
rishi kapoor, neetu kapoor - फोटो : social media
इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । बता दें कि नीतू कुछ दिन पहले पति ऋषि कपूर के साथ अनुपम खेर के बुक लॉन्च ईवेंट में पहुंची थीं । यहां से भी नीतू कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं । नीतू पिछले 9 महीने से ऋषि कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं ।

View this post on Instagram

This is so adorable 🥰

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

विज्ञापन
विज्ञापन
neetu kapoor share adorabel video of ranbir kapoor rishi kapoor
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर वहां कैंसर का इलाज करवा रहे थे । अब ऋषि कैंसर फ्री हो चुके हैं । जल्द ही वो भारत लौटने वाले हैं । हाल ही में ऋषि ने एक इंटरव्यू दिया और अपने इलाज के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके इलाज में इतना लंबा समय क्यों लग रहा है? 
विज्ञापन
neetu kapoor share adorabel video of ranbir kapoor rishi kapoor
Rishi Kapoor Neetu Kapoor - फोटो : instagram
ऋषि कहते हैं, 'मुझे अपने इलाज के साइकल के लिए 6 से 8 हफ्ते इंतजार करना पड़ता था और यही वजह है कि मेरे इलाज में इतना ज्यादा समय लगा। अगर मैं मुंबई में होता तो यह मेरे लिए आसान होता लेकिन मेरी हालत को देखते हुए मुझे न्यूयॉर्क में रहना था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed