{"_id":"5d5517298ebc3e6ccb57f03e","slug":"siddharth-malhotra-talk-about-his-flop-films-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहली बार फ्लॉप फिल्मों पर की बात, बोले- 'यह मुझमें आग लगाती हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहली बार फ्लॉप फिल्मों पर की बात, बोले- 'यह मुझमें आग लगाती हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
siddharth malhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुअत की थी । उनकी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी । फिल्म के दो कलाकार आलिया भट्ट और वरुण धवन का करियर को चल पड़ा लेकिन सिद्धार्थ की एक साथ कई फिल्में फ्लॉप हो गईं ।
2 of 5
siddharth malhotra
डेब्यू फिल्म के बाद सिद्धार्थ ने ‘बार बार देखो’, ‘ए जेंटलमैंन’ और ‘अय्यारी’ जैसी फिल्में कीं लेकिन तीनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं । हाल ही में सिद्धार्थ ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बात की । सिद्धार्थ कहते हैं, 'किसी एक फिल्म से किसी कलाकार के विकास का विश्लेषण नहीं किया जाना चाहिए ।'
3 of 5
siddharth malhotra
'मुझे पता है कि कुछ ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और अगर मैं कहता हूं कि असफलता से मैं प्रभावित नहीं होता तो यह गलत होगा। मैं इनसे प्रभावित होता हूं, लेकिन मैं जानता हूं कि इनसे कैसे निपटना है। मैं एक सकारात्मक दृष्टिकोण रखता हूं। आलोचनाएं और असफलताएं मुझे प्रभावित करती हैं और यह मुझमें आग लगाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
siddharth malhotra
'ये चीजें हर बार कुछ नया और अलग करने के लिए मुझे प्रेरित करती हैं। कभी-कभी चीजें आपके हक में होती है तो कभी नहीं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपना बेस्ट देना बंद कर दे। यह सफर का एक हिस्सा है। हमारे देश में ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो अभी भी काम कर रहे हैं। उन्हें भी मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
Siddharth Malhotra
- फोटो : amar ujala mumbai
'आज हर एक इंसान क्रिटिक्स है। सोशल मीडिया पर कई लोग नकारात्मकता फैलाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।' बता दें कि पिछले दिनों सिद्धार्थ की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' रिलीज हुई है । फिल्म में सिद्धार्थ के साथ परिणीति चोपड़ा ने काम किया है । हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।