भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। सेलिब्रेशन में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। सारा अली खान ने अपने छोटे भाई इब्राहिम के साथ बचपन की क्यूट सी तस्वीर इस खास मौके पर शेयर की। खास बात है कि तस्वीर में दोनों को एक झलक देखने पर पहचानना भी मुश्किल है।
इब्राहिम के साथ इस तरह रक्षा बंधन मना रहीं सारा, बचपन की तस्वीर में पहचानना भी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में सारा इब्राहिम के साथ नजर आ रही हैं। बचपन की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सारा ने लिखा- 'रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं छोटे भाई। तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं आज। तुमसे वादा करती हूं कि हमेशा तुम्हारी खिंचाई करूंगी, तुम्हारा सारा खाना खा लूंगी।'
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
सारा के इस पोस्ट से इब्राहिम और उनकी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। सारा इब्राहिम के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। सारा की इब्राहिम के अलावा तैमूर के साथ भी खास बॉन्डिंग है। बीते साल सारा की तैमूर को राखी बांधते हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही थी।
यह भी पढ़ें:- बच्चन परिवार ने मनाया रक्षा बंधन, तस्वीरों में अभिषेक-श्वेता सहित चचेरी बहन भी आईं नजर
तस्वीर में नन्हें से तैमूर को सारा राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को खूब पसंद किया गया था। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सारा अपने छोटे भाई तैमूर से कितना प्यार करती हैं।
यह भी पढ़ें:- दृष्टि धामी से लेकर निया शर्मा तक, इन 6 अभिनेत्रियों ने ऐसे मनाया रक्षा बंधन, देखें तस्वीरें
तैमूर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे हैं। तैमूर के साथ सिर्फ सारा की ही नहीं बल्कि इब्राहिम भी कई बार मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस तस्वीर में देखिए कैसे इब्राहिम तैमूर के साथ तो वहीं सारा इनाया के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।