बॉलीवुड में हर शुक्रवार करीबन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। कोई फिल्म बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है तो कोई फिल्म धड़ाम हो जाती है। लेकिन इस पैकेज में हम बात करेंगे फिल्मों में होने वाली उन छोटी छोटी गलतियों की जिनपर आपका ध्यान भी नहीं जाता होगा। ऐसे में आज आपको बताते हैं पांच सुपरहिट फिल्मों की उन गलती के बारे में जिनको देखकर आप भी कहेंगे- ओ माय गॉड।
फिल्मों की गलतियां देख आप भी रह जाएंगे हैरान, 'रॉकस्टार' में तो खबर ही गलत छपी थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
19 अक्टूबर 1995 को शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला और साथ ही साथ फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए। फिल्म सुपरहिट साबित हुई लेकिन वाबजूद इसके फिल्म में कई छोटी छोटी गलतियां देखने को मिली। ऐसी ही फिल्म में एक गलती थी कि पूरी फिल्म में पंजाब दिखाया गया है लेकिन फिल्म के अंतिम एक्शन सीन में आपटा रेलवे स्टेशन का बोर्ड दिख रहा है। बता दें कि आपटा महाराष्ट्र में है। अब इस गलती को सिनेमेटिक लिबर्टी से ढकना ठीक नहीं होगा।
रॉकस्टार
11 नवंबर 2011 को रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म रॉकस्टार रिलीज हुई थी। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में फिल्म का एक गाना साड्डा हक भी सुपरहिट हुआ था। लेकिन गाने की शुरुआत में ही एक बड़ी गलती थी। दरअसल गाने की शुरुआत में दिखाते हैं कि जॉर्डन (रणबीर) की खबरें अखबारों में छाई हुई हैं। लेकिन अगर आप ध्यान देंगे तो हर अखबार में सिर्फ फोटो ही एडिट की गई थी जबकि साथ में खबर तो असली थी, जैसे रणबीर की फोटो के साथ नगर निगम की खबर।
3 इडियट्स
आमिर खान स्टारर फिल्म 3 इडियट्स 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जैसे जैसे आर माधवन स्टोरी बताते हैं वैसे वैसे ही दस साल पुराना फ्लैशबैक भी साथ में चलता दिखता है। ऐसे में फ्लैशबैक में ही एक सीन दिखाया जाता है जहां पर यू-ट्यूब की मदद से डिलीवरी की जाती है। अब 2009 से दस साल पहले यानी साल 1999 लेकिन यू-ट्यूब की शुरुआत ही 2005 में हुई थी। हालांकि फिल्म में इस सीन को इस तरह से दिखाय गया कि किसी के जेहन में ये सवाल ही नहीं आया।
भाग मिल्खा भाग
मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। फिल्म में 1950-60-70 के दशक को दिखाया गया था। वहीं फिल्म के एक सीन में सोनम कपूर डांस करती दिखती हैं। लेकिन साथ ही दिख जाता है मोबाइल का टावर। अब सवाल उठता है कि उस वक्त तो मोबाइल भी नहीं थे तो टावर कहां से आ गए।