फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार साल में इतनी बदल गई 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', इन पांच तस्वीरों में देखें बदला लुक

Fri, 08 Nov 2019 12:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
salman khan film bajrangi bhaijaan munni harshali malhotra look change
harshali - फोटो : social media
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक है । इस फिल्म में ना केवल सलमान खान बल्कि मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा की भी खूब तारीफ हुई थी। फिल्म में मुन्नी की मासूमियत और हाथ उठाकर अपनी बात रखने का अंदाज हर किसी को बहुत पसंद आया था। 
salman khan film bajrangi bhaijaan munni harshali malhotra look change
Harshaali Malhotra - फोटो : instagram
'बजरंगी भाईजान' फिल्म को रिलीज हुए 4 साल हो चुके हैं । इन 4 सालों में मुन्नी के लुक में काफी बदलाव आया है । एक नजर डालते हैं उनकी ताजा तस्वीरों पर । 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी अब 11 साल की हो चुकी हैं। जिस वक्त वह इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी उस वक्त वह महज 7 साल की थीं। 
 
salman khan film bajrangi bhaijaan munni harshali malhotra look change
harshaali - फोटो : social media
सलमान खान की मुन्नी काफी स्टाइलिश हो गई हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती हैं। 'बजरंगी भाईजान' फिल्म से पहले हर्षाली कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इन सीरियल में 'कुबूल है', 'लौट आओ तृषा' और 'सावधान इंडिया' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan film bajrangi bhaijaan munni harshali malhotra look change
harshaali - फोटो : social media
'बजरंगी भाईजान' फिल्म के लिए हर्षाली की बहुत तारीफ हुई थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए स्क्रीन अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड जीता था। 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर हर्षाली खाली वक्त में सलमान खान और कबीर खान के फोन में बार्बी वाले गेम्स खेला करती थीं । वहीं सलमान खान के साथ टेबल टेनिस भी खेलती थी।
विज्ञापन
salman khan film bajrangi bhaijaan munni harshali malhotra look change
hasrshaali - फोटो : social media
फिल्म में जब वो सलमान खान को फाइटिंग सीन या फिर इमोशनल सीन करते हुए देखती थीं तो खुद भी रोने लगती थीं। फिर सलमान उन्हें संभालते थे। जब भी हर्षाली को कोई सीन समझ नहीं आता तो वह सीधे कबीर खान के पास जाती थीं और उनसे सीन के बारे में पूछती थी।
 

तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुका है ये अमेरिकी रैपर, हर साल अपनी बेटी का करवाता है वर्जिनिटी टेस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed