{"_id":"5a7bf3914f1c1b8e268b8df1","slug":"mithun-chakraborty-shared-personal-experience-with-rani-facing-hichki-on-his-complexion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शीशे में खुद को देख रोते थे मिथुन दा, रानी मुखर्जी को बताया जिंदगी का सबसे बड़ा राज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शीशे में खुद को देख रोते थे मिथुन दा, रानी मुखर्जी को बताया जिंदगी का सबसे बड़ा राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Mithun and Rani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' को जमकर प्रमोट कर रही हैं। इसी बीच वह 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर पहुंचीं। शो के दौरान रानी ने मिथुन दा से एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर फेमस एक्टर की आंखे भर आईं।
Mithun and Rani
दरअसल, रानी ने मिथुन चक्रवर्ती से पूछा कि आखिर ऐसी कौन सी हिचकी है जिसे काबू में करने के बाद आप इतने बड़े स्टार बने? इस सवाल को सुनते ही मिथुन इमोशनल हो गए। बातों ही बातों में उन्होंने रानी के सामने अपने दिल का ऐसा दर्द बयां कर दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए।
Mithun Chakraborty
मिथुन दा ने कहा- 'जब मैं आया था तो लोग मेरे रंग को लेकर कमेंट किया करते थे। मैं गाड़ी के शीशे में देखकर बहुत रोया करता था। तब मैंने सोचा कि मैं ऐसा डांस करूं कि लोग मेरे रंग को नहीं बल्कि पैरों को देखें और मैंने ऐसा कर दिखाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji
मिथुन का यह जवाब सुनते ही कुछ देर तक तो लोग चुप रहे लेकिन बाद में वहां मौजूद लोगों ने मिथुन के इस जज्बे का तालियों से स्वागत किया। आपको बता दें, मिथुन ही ऐसे पहले एक्टर हैं जो बॉलीवुड में डिस्को डांस लेकर आए थे। यहां तक कि वह 'डिस्को डांसर' के रूप में भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Rani Mukerji
इससे पहले रानी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सौरभ गांगुली के बंगाली टीवी शो में पहुंची थीं। अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान रानी अक्सर लोगों से यह सवाल पूछ रही हैं कि आपकी हिचकी क्या कहती है? यह फिल्म 23 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रानी नैना माथुर नाम की टीचर का किरदार निभा रही हैं जो नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर से जूझ रही है।