महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी के इस्तीफे
पीएम मोदी बायोपिक: मनसे के आरोप पर आया डायरेक्टर ओमंग कुमार का रिएक्शन, दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मनसे का प्रसून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को स्पेशल सुरक्षा देने का आरोप है। इसके जवाब में ओमंग ने आगे कहा ''फिल्म सर्टिफिकेशन को लेकर मैं कुछ भी नहीं कह सकता, हम फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान कर चुके हैं, हम जल्द ही सर्टिफिकेट की भी घोषणा करेंगे, फिल्म को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि सुनवाई के बाद फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो जाएगी।'' बता दें कि मनसे ने अध्यक्ष पर सेंसर बोर्ड के नियमों को ताक पर रख फिल्म को हरी झंडी देने का भी आरोप मढ़ा है।
पीएम मोदी की बायोपिक 11 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म की रिलीज की तारीख राजनीतिक विरोध के कारण खूब टालमटोल हुई थी। फिल्म की रिलीज तारीख पहले 12 अप्रैल तय की गई थी। इसे बदलकर 5 अप्रैल कर दिया गया था। दरअसल, विपक्षी राजनीतिक दलों ने फिल्म का विरोध किया था। उनका कहना था कि फिल्म आम चुनाव 2019 के दौरान रिलीज की जा रही है जो चुनाव आचार संहिता का सरासर उल्लंघन करती है। उनका मानना था कि फिल्म से देश के मतदाताओं और चुनाव के नतीजों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। मामला चुनावा आयोग और सुप्रीट कोर्ट तक भी पहुंचा।
Thank you to each and every one of you for your blessings, love and support. Thank you to the Indian Judiciary. We hope you like the film and that it inspires you all! #PMNarendraModi 🙏 Jai Hind 🇮🇳 @OmungKumar @sandip_Ssingh @sureshoberoi @anandpandit63 @TSeries pic.twitter.com/ogAKP1jG77
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) April 5, 2019 बीते दिनों ही खबर आई थी कि फिल्म एक हफ्ते बाद रिलीज होगी। इससे पहले एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा था 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोग इस तरह से ओवररिएक्ट क्यों कर रहे हैं। अभिषेक मनु सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे सीनियर और फेमस वकील ऐसी आम फिल्म पर याचिका दायर करने में अपना समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं? पता नहीं वे फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडे' से।'Vivek Oberoi: I don't understand why some people are overreacting like this. Why are such senior and famous lawyers like Abhishek Singhvi ji and Kapil Sibal ji wasting time on filing a PIL on such a modest film? Don't know if they are scared of the film or of Chowkidar's 'danda'. pic.twitter.com/aY7cvz4loB
— ANI (@ANI) April 3, 2019
पूर्व में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद यह तय हुआ था कि फिल्म 5 अप्रैल को ही रिलीज होगी, लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई। दिल्ली हाई कोर्ट ने भी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के आधार पर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। बता दें लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।