मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों मिलिंद अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर कई बार ट्रोल हुए हैं। इस बार मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
52 की उम्र में 30 जैसा जोश, 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड को पीठ पर बैठाकर किया ये कारनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में मिलिंद एक्सरसाइज कर रहे हैं। मिलिंद वीडियो में पुशअप्स करते दिख रहे हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता उनकी पीठ पर बैठी हैं। मिलिंद इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखते हैं, ‘अभी तक चार किए, गोल है 20 पुशअप्स एक दिन में करने का’।
Pushups with @earthy_5 :) could do only 4! #goal20 one day to #LastLongRun #Una2Dharamsala
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
बता दें कि 52 वर्षीय मिलिंद की गर्लफ्रेंड उनसे उम्र में करीब 29 साल छोटी हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया में वो अक्सर ट्रोल हो जाते हैं। इससे पहले मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम से गर्लफ्रेंड अंकिता के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जब उन्होंने अंकिता कुंवर के साथ तस्वीर अपलोड की तो यूजर्स ने उन्हें अपनी से आधी उम्र की लड़की को गर्लफ्रेंड बनाने के लिए निशाने पर ले लिया था।
कई यूजर्स ने तो यह तक लिख दिया कि क्या वह आपकी गर्लफ्रेंड है या आपकी बेटी? हालांकि मिलिंद को इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। एक इंटरव्यू में मिलिंद ने कहा कि मुझे लगता है कई लोगों को यह बहुत अजीब लग रहा है। वो बहुत ज्यादा चकित हैं।
मिलिंद सोमन (53) खुद से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर (23) से शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों नए साल में शादी के बंधन में बंधेंगे। अंकिता के पेरेंट्स ने दोनों की शादी के लिए हां भी कह दी है।