फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोफिया हयात पर यूजर्स के भद्दे कमेंट, एक ने ठहराया 'रेप की वजह' तो मिला करारा जवाब

Tue, 09 Apr 2019 12:48 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 09 Apr 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Model Sofia Hayat responds to the trolls who says She is the reason for Rape
Sofia Hayat
सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विवादित कंटेस्टेंट सोफिया हयात (Sofia Hayat) हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। सोफिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड फोटोज पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में सोफिया ने कुछ ऐसी फोटोज पोस्ट की जिसके बाद उनकी फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए।
Model Sofia Hayat responds to the trolls who says She is the reason for Rape
sofia hayat rakhi sawant

इन तस्वीरों पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए, जिन्हें सोफिया ने इग्नोर कर दिया लेकिन एक यूजर्स ने जब कमेंट करते हुए भारत में हो रहे रेप के लिए सोफिया के इस तरह के बोल्ड पोस्ट को जिम्मेदार ठहराया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. आइए पहले ये बताते हैं यूजर्स ने सोफिया की फोटो पर किस किस तरह के कमेंट किए।

Model Sofia Hayat responds to the trolls who says She is the reason for Rape
Sofia Hayat
एक यूजर ने सोफिया हयात की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘भारत में रेप कल्चर बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। अगर भारत में आप जैसी औरतों पर एक्शन लिया जाए जो न्यूडिटी को बढ़ावा देती हैं तो रेप कल्चर खत्म हो जाएगा।’ एक यूजर ने लिखा- सोफिया तुम दुनिया की सबसे बुरी औरत हो...अगर तुम्हें अपना शरीर दिखाने का इतना ही शौक है तो शरीर के कुछ हिस्से क्यों छुपा रही हो...ये तो दोहरा रवैया हुआ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Model Sofia Hayat responds to the trolls who says She is the reason for Rape
Sofia Hayat

फिर क्या था सोफिया हयात ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये कमेंट शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं अपने पोस्ट्स पर आने वाले सभी कमेंट नहीं पढ़ती हूं लेकिन इस इंसान ने मेरी तस्वीर पर ये कमेंट किया है, जिसे पढ़कर मैं चौंक गई हूं कि लोग आज भी ऐसा सोचते हैं। क्या ये असली हैं ? क्या ये वाकई इसी दुनिया में रहते हैं ? मुझे उम्मीद है कि सभी भारतीय ऐसा नहीं सोचते हैं... आप लोगों का इस बारे में क्या सोचना है, कमेंट करके बताएं।’

विज्ञापन
Model Sofia Hayat responds to the trolls who says She is the reason for Rape
sofia and rohit
बता दें सोफिया ने पिछले दिनों बताया था कि वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अपने रिश्तों के बारे में किताब लिख रही हैं। सोफिया ने दावा किया था कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था 'रोहित मुझ पर दिलोंजान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed