पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मोहब्बतें' से रातोंरात स्टार बन गई थीं किम शर्मा, युवराज सिंह से रहा अफेयर, पति को दिया तलाक

Thu, 21 Jan 2021 10:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 21 Jan 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
Mohabbatein fame Kim Sharma Birthday special Know Some Unknown Facts About Her Life
किम शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री किम शर्मा का जन्म 21 जनवरी 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने 'तुम से अच्छा कौन है', 'नहले पे दहला', 'कहता है दिल बार-बार' और 'जिंदगी रॉक्स' जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन बॉलीवुड में वह अपना कोई खास मुकाम नहीं बना पाईं। अपने करियर से ज्यादा किम निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। पति से तलाक, युवराज सिंह से अफेयर और मेड से मारपीट के चलते किम ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 

Mohabbatein fame Kim Sharma Birthday special Know Some Unknown Facts About Her Life
किम शर्मा और युवराज सिंह - फोटो : फाइल

साल 2003 में किम और क्रिकेटर युवराज सिंह के अफेयर की खबरें आने लगी थईँ। लगभग चार साल तक दोनों का अफेयर चला लेकिन फिर उनके रिश्ते में दरार आने लगी। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। युवराज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके बीच में अंडरस्टैंडिंग नहीं थी।

Mohabbatein fame Kim Sharma Birthday special Know Some Unknown Facts About Her Life
किम शर्मा, अली पुंजानी - फोटो : फाइल

इसके बाद किम शर्मा ने 2010 में बिजनेसमैन अली पंजानी से शादी कर ली और मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। कुछ समय बाद किम के पति ने भी किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। किम का नाम 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर और डिजाइनर अर्जुन खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohabbatein fame Kim Sharma Birthday special Know Some Unknown Facts About Her Life
किम - फोटो : instagram

किम शर्मा पर साल 2018 में अपनी मेड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। किम की मेड का कहना था कि ठीक से कपड़े ना धोने पर किम ने उन्हें मारा, घर से निकाला और उनकी सैलरी भी नहीं दी।

विज्ञापन
Mohabbatein fame Kim Sharma Birthday special Know Some Unknown Facts About Her Life
किम और हर्षवर्धन राणे - फोटो : Instagram

साल 2018 में किम ने अभिनेता हर्षवर्धन राणे को डेट करना शुरू किया लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि फिर दोनों के बीच सुलह हो गई। फिल्मों में किम का सिक्का भले न चला हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी तस्वीरों के चलते चर्चा में रहती हैं।

सारा से रिया चक्रवर्ती तक, ये हैं वो हसीनाएं जिनसे जुड़ा सुशांत सिंह राजपूत का नाम, एक से तो होने वाली थी शादी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed