फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस क्रिकेटर से शादी के लिए सलमान की गर्लफ्रेंड ने बदल लिया था धर्म, कार्ड छपने के बाद हुआ था ब्रेकअप

Fri, 08 Feb 2019 01:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Feb 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
mohammad azharuddin birthday special love story with sangeeta bijlani
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : file photo

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर के बीच अफेयर के किस्से गॉसिप के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कभी ये लव स्टोरी अंजाम तक पहुंचने में कामयाब रहती है तो कभी ये अधूरी ही छूट जाती है। क्रिकेट और बॉलीवुड के ऐसी ही सेलिब्रिटीज हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी। 8 फरवरी को अजहरुद्दीन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं चलिए आगे की स्लाइड में जानते हैं संगीता बिजलानी के साथ उनके अफेयर और फिर शादी तक की पूरी कहानी।

mohammad azharuddin birthday special love story with sangeeta bijlani
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना चाहती थीं। 16 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू करने वालीं संगीता जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बन गईं। उनके ग्लैमर को देखते हुए संगीता को 'बिजली' नाम से पुकारा जाने लगा। अजहरुद्दीन से पहले उनका नाम सलमान खान से जुड़ा था।

mohammad azharuddin birthday special love story with sangeeta bijlani
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : file photo

संगीता बिजलानी और सलमान खान दोनों साल 1986 में एक दूसरे के करीब आए और करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। चर्चा तो यहां तक थी कि सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन इसी बीच पूरे इंवेट पर पानी फिर गया था। करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने इस बात को कबूल भी किया था कि संगीता बिजलानी के साथ शादी के कार्ड छप चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammad azharuddin birthday special love story with sangeeta bijlani
अजहरुद्दीन, संगीता बिजलानी - फोटो : file photo

एक ओर सलमान खान, संगीता को डेट कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर उनकी जिंदगी में एक और एक्ट्रेस सोमी अली आईं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। सलमान से रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से साल 1996 में शादी की।

विज्ञापन
mohammad azharuddin birthday special love story with sangeeta bijlani
संगीता बिजलानी - फोटो : file photo

अजहरुद्दीन उस वक्त पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे लेकिन संगीता पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा। संगीता के लिए अजहर ने पहली पत्नी नौरीन को तलाक दे दिया। वहीं संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी कर ली। उन्होंने अपना नाम आयशा रखा था। संगीता और अजहर का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। बहरहाल सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। उन्हें सलमान के घर आते-जाते हुए स्पॉट किया जाता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed