{"_id":"5c5d2d25bdec2273a9249493","slug":"salman-khan-produce-his-brother-sohail-khan-film-gama-pehalwan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘सुल्तान’ ने अपनी भाई सोहेल को किया माफ, साथ शुरू करने जा रहे हैं ये बायोपिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘सुल्तान’ ने अपनी भाई सोहेल को किया माफ, साथ शुरू करने जा रहे हैं ये बायोपिक
Fri, 08 Feb 2019 12:48 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा के 'सुल्तान' सलमान खान रिश्ते निभाना जानते हैं और, गुस्सा हो जाएं तो फिर से प्यार दिखाना भी जानते हैं। सलमान खान ने पिछले साल क्रिसमस पर अपने उन दोनों छोटे भाइयों अरबाज और सोहेल को माफ कर दिया था, जिनसे वह पिछले पूरा साल नाराज रहे।
Salman Khan Sohail Arbaaz
- फोटो : instagram
सलमान ने अरबाज खान की फ्रेंचाइजी दबंग की तीसरी किश्त में काम करने को ग्रीन सिगनल दिया तो इंतजार इस बात का हो रहा था कि अब सोहेल खान से सलमान खान की नाराजगी दूर होने का अगला कदम क्या होगा?
★ Don’t Be Afraid To Catch Feels… #SalmanKhan with Arbaaz Khan and Sohail Khan dancing on #FEELS and Celebrating #Christmas (December 25, 2018)! #MerryChristmas Everyone!
— SalmanKhanHolics.com (@SalmanKhanHolic) December 25, 2018
Via: Ashley Rebello pic.twitter.com/PrdSgLux62
saleem khan and salman khan
सोहेल खान से नाराज होने के बाद ही सलमान खान ने बहुचर्चित सीरीज 'गामा पहलवान' की बायोपिक को बंद कर दिया था। लेकिन 'रेस 3' के फ्लॉप होने के बाद से अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने कारोबार पर ध्यान दे रहे सलमान खान ने अब सोहेल का करियर फिर से संवारने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
सीरीज 'गामा पहलवान' पर फिर से काम शुरू हो चुका है। यह शो भारत के मशहूर रेसलर गामा की ज़िंदगी पर आधारित होगा। आपको बतादें कि ग़ुलाम मुहम्मद बक्श उर्फ गामा भारत के ही नहीं पूरे विश्व में अपने समय के सबसे महान पहलवान थे, उस समय में ऐसा कोई नहीं था जो इन्हें हरा सके।
विज्ञापन
SALMAN KHAN
टीवी पर कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस करने के बाद अब सलमान अपने भाई के इस शो को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। सोहेल खान इस सीरीज में पहलवान गामा का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे और शो की शूटिंग अप्रैल से शुरू हो जाएगी। शो के कुछ हिस्सों की शूटिंग पंजाब के साथ साथ लंदन मे भी होगी, और इस शो को जुलाई तक टीवी पर लाने की पूरी कोशिश रहेगी।