एक्टर सोनू सूद पिछले दिनों फिल्म मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने कंगना रनौत पर फिल्म के सीन काटने के आरोप लगाए थे। बहरहाल, इन सबके बीच सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।
'मणिकर्णिका' के एक्टर ने इस वजह से लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- 'इस दिन को याद नहीं रखना चाहता लेकिन...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावुक कर देने वाला ये पोस्ट सोनू सूद ने अपने पिता के नाम किया है। पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर सोनू ने लिखा कि 'इस तारीख (7 फरवरी) को मैं याद नहीं रखना चाहता लेकिन मैं इसे कभी भुला नहीं पाऊंगा। आपके जाने से हमारी जिंदगी में जो खालीपन आया है वो कभी भर नहीं पाएगा। हम हर पल आपको याद करते हैं।'
सोनू सूद ने आगे लिखा कि 'इस वक्त मेरे हाथ कांप रहे हैं लेकिन मेरा दिल भर आया था जब मुझे एहसास हुआ कि मैं आपको फिर कभी नहीं देखूंगा। आपने हमेशा दूसरों की मदद करने की सीख दी। मैं आपको धन्यवाद करता हूं। मैं आपके जैसा नहीं हो सकता लेकिन आपके सिखाए कदमों पर चलने की कोशिश करूंगा।'
— sonu sood (@SonuSood) February 7, 2019
सोनू लिखते हैं कि 'पापा आप जहां भी रहें खुश रहें। जब तक मैं आपको किसी दिन नहीं देख लूंगा हमेशा आपकी याद आएगी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो मणिकर्णिका के अलावा सोनू सूद हाल ही में रिलीज हुई सिम्बा में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो चेन्नई में एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
सोनू सूद ने मणिकर्णिका को आधा शूट करने के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद कई तरह के सवाल उठे। कंगना का कहना था कि सोनू एक महिला डायरेक्टर के अंडर में काम नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ी। वहीं सोनू ने जो बयान दिया है वो चौंकाने वाला है। सोनू ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा था जब डायरेक्टर और कंगना के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। वो चाहते थे कि फिल्म की शूटिंग फिर से हो। मैंने उनसे पूछा कि मुझे यह बताया जाए कि वो किस भाग की शूटिंग करना चाहते हैं क्योंकि मैं कुछ ही सीन फिर से शूट कर सकता था, जो जरूरी थे।'