साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और प्रभास की फिल्में रिलीज से पहले आमतौर पर 100 करोड़ का बिजनेस कर लेती हैं जिसके बाद फिल्मों के लिए अपना बजट निकालना आसान हो जाता है। इस बार ये दोनों बड़े स्टार नहीं बल्कि एक दूसरे एक्टर ने ये कारनामा कर दिखाया है।
'बाहुबली' से 3 गुना ज्यादा है इस फिल्म का बजट, रिलीज से पहले ही कमा लिए 100 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ओडियान 14 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म को 3000 स्क्रीन्स मिले हैं। उससे पहले ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म के डायरेक्टर ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
#Odiyan #OdiyanRising pic.twitter.com/UZsq6UeSjB
विज्ञापन फिल्म निर्माता वीए श्रीकुमार मेनन ओडियान से बतौर फीचर फिल्मकार के रूप में शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि 'ओडियान रिलीज के पहले ही 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है। इसमें राइट्स और वर्ल्डवाइड प्री-बुकिंग की कमाई शामिल है। आप सबका समर्थन, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'
इससे पहले मोहनलाल की इस भारी भरकम बजट वाली फिल्म की शूटिंग वाराणसी में भी हुई। जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं। फिल्म में मोहनलाल ओडियान मानिकन बने हैं जो काले जादू में महारत हासिल किए हुए है। वो केरल के मालाबार और पलक्कड इलाके के जनजाति समूह ओडियान के आखिरी सदस्य हैं। ओडियान 15 साल वाराणसी में रहने के बाद वापस केरल लौट जाते हैं।
फिल्म में काले जादू को दिखाने के लिए वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है। खबरों की माने तो फिल्म का बजट बाहुबली से तीन गुना ज्यादा है। बाहुबली का बजट करीब 180 करोड़ था। इस फिल्म में भी एक्शन सीन्स के लिए पीटर हेइन को लिया गया, जिन्होंने बाहुबली में बतौर स्टंट मास्टर काम किया था। ओडियान में मोहनलाल के अलावा प्रकाश राज और मंजू वारियर मुख्य भूमिका में हैं।