फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

67 के हुए 'थलाइवा' रजनीकांत, बिग बी ने बधाई दे कही ये बड़ी बात

Wed, 12 Dec 2018 12:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan wishes rajnikanth on his 67th birthday
rajnikanth

साउथ फिल्मों का सुपरस्टार और अपने फैन्स के लिए भगवान माने जाने वाले एक्टर रजनीकांत आज 12 दिसंबर को 67 साल के हो गए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 2.0 जीरो रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। ऐसे में रजनी को उनके बर्थडे पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ और इस कड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है...

amitabh bachchan wishes rajnikanth on his 67th birthday
amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने इससे पहले बीते मंगलवार को 96 साल के हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे दिलीप कुमार को भी ट्विटर के जरिए बर्थडे विश किया था और अब उन्होंने ट्विटर पर ही अपने एक और दोस्त रजनीकांत के लिए लिखा, हैप्पी बर्थडे रजनी...मेरे दोस्त, साथी और सेंसेशन।'

amitabh bachchan wishes rajnikanth on his 67th birthday
रजनीकांत लखनऊ में - फोटो : amar ujala

बता दें कि 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में रजनीकांत का जन्म हुआ था।शिवाजी रावा गायकवाड़ उनका असली नाम है। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो उन्होंने तमिल फिल्मों से साल 1975 में एक्टिंग के क्षेत्र में दस्तक दी थी। वहीं, बॉलीवुड में उनकी एंट्री साल 1983 में आई फिल्म अंधा-कानून से हुई थी। फिल्म में रजनीकांत के साथ मुख्य भूमिका में हेमा मालिनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan wishes rajnikanth on his 67th birthday
rajnikanth

वहीं, फिल्म अंधा-कानून में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे साथ ही उस जमाने के दिग्गज कलाकार और फेमस खलनायक रहे प्राण, प्रेम चोपड़ा, अमरीश पुरी, मदनपुरी और डैनी भी थे। इन सबके सामने रजनीकांत का पहली बार हिंदी फिल्म में आगमन हुआ था। 

विज्ञापन
amitabh bachchan wishes rajnikanth on his 67th birthday
rajnikanth - फोटो : amar ujala

आखिर में आपको बता दें कि रजनीकांत की फैंन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। साउथ में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहते हैं और रजनीकांत खुद भी अपने चाहने वालों को कभी नाराज नहीं करते हैं। गौरतलब है कि साल 2000 में रजनीकांत को पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed