फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आई रानी लक्ष्मी बाई बनीं कंगना रनौत की नई तस्वीर, इस दिन रिलीज होगा 'मणिकर्णिका' का ट्रेलर

Wed, 12 Dec 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut film manikarnika Trailer to be launched on 18 Dec 2018
manikarnika

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई बनीं कंगना का नया लुक सामने आया है। साथ ही ट्रेलर रिलीज की तारीख भी बताई गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी भी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।

kangana ranaut film manikarnika Trailer to be launched on 18 Dec 2018
Manikarnika
इससे पहले मणिकर्णिका का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में झांसी की रानी के रूप में कंगना रनौत का एक निडर और साहसी रूप नजर आया। फिल्म में झांसी की रानी के रूप में कंगना के क्या तेवर और दांव-पेंच होंगे, यह इस टीजर से साफ जाहिर हो गया। 
 

 
kangana ranaut film manikarnika Trailer to be launched on 18 Dec 2018
KANGANA
इस नई तस्वीर में रानी लक्ष्मी बाई बनीं कंगना राज सिंहासन पर बैठी दिख रही हैं। वहीं कंगना के लुक्स में महारानी वाले तेवर, गुस्सा और धैर्य को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का निर्देशन क्रिश ने किया है। वहीं फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut film manikarnika Trailer to be launched on 18 Dec 2018
कंगना रनौत
कंगना की यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म भारत की महिला योद्धा रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए कंगना के काफी मेहनत की है। मणिकर्णिका में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रजों से जंग तक की कहानी दिखाई जाएगी। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी। 
विज्ञापन
kangana ranaut film manikarnika Trailer to be launched on 18 Dec 2018
कंगना रनौत
बता दें कि इस फिल्म को जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अगले साल 25 जनवरी 2019 को रखी गई है। देश के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसमें बनारस, आमेर, जयपुर आदि शामिल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed