फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलीप कुमार को अमिताभ ने किया बर्थडे विश, बोले- 'हिंदी सिनेमा में होगा उनके लिए ये काम'

Wed, 12 Dec 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमें डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमें डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan wishes dilip kumar on his 96th birthday
dilip kumar

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे एक्टर दिलीप कुमार का बीते मंगलवार 96वां जन्मदिन था। ऐसे में उन्हें बधाई देने वालो का तांता ही लगा रहा। वहीं, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दिलीप साहब को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर दिलीप साहब के लिए बड़ी-बड़ी बातें भी लिखी... 

amitabh bachchan wishes dilip kumar on his 96th birthday
amitabh bachchan

अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा 'वह अपने आप में एक मास्टर हैं, दिलीप कुमार मोहम्मद यूसूफ खान 96 साल के हो गए हैं, उनकी सही हेल्थ के लिए दुआएं और उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, भारतीय सिनेमा का इतिहास उनके नाम दिलीप कुमार के बाद और दिलीप कुमार से पहले लिखा जाएगा।'

amitabh bachchan wishes dilip kumar on his 96th birthday
दिलीप कुमार

बता दें कि फिल्म शक्ति में अमिताभ और दिलीप कुमार को एक-साथ देखा गया था। फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। अगर केवल दिलीप कुमार की ही फिल्मों की बात करें तो इनमें देवदास 1955, नया दौर 1957, मुगल ए आजम 1960, गंगा जमुना 1961, क्रांति 1981 और कर्मा 1986 जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan wishes dilip kumar on his 96th birthday
dilip kumar

दिलीप कुमार को आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्म किला 1998 में देखा गया था। बता दें कि साल 1994 में दिलीप कुमार को दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है और साल 2015 में पद्म विभूषण भी उनको मिला है। 

विज्ञापन
amitabh bachchan wishes dilip kumar on his 96th birthday
dilip kumar

बता दें कि पिछली बार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार को करवाया गया था। इस समय उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत हुई थी। लेकिन डॉक्टर के बयान के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार हुआ और घबराने वाली कोई स्थिति नहीं थी। वहीं, दिलीप साहब की बेगम सायरा बानो ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दे लिखा था 'दिलीप साहब के सीने में संक्रमण हो गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसे में आप सभी से उनके लिए दुआ और प्रार्थना का निवेदन है।'

इससे पहले अगस्त 2017 बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि उन्हें किडनी में दिक्कत के चलते आईसीयू में रखा गया है।  

Veteran actor Dilip Kumar has been admitted to Lilavati hospital in Mumbai.

— ANI (@ANI) August 2, 2017
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed