{"_id":"5e0ddf968ebc3e87a91f42fe","slug":"mohena-kumari-gets-trolled-for-hiding-her-face-in-a-veil-actress-gives-epic-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहिना ने शेयर की घूंघट में तस्वीर, हुईं ट्रोल तो दिया ये शानदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंत्री सतपाल महाराज की बहू मोहिना ने शेयर की घूंघट में तस्वीर, हुईं ट्रोल तो दिया ये शानदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 02 Jan 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मोहिना कुमारी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी का एक कमेंट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है। दरअसल नये साल के मौके पर मोहिना ने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर में मोहिना पूरे परिवार के साथ नजर आईं लेकिन एक यूजर का ध्यान उनके घूंघट पर गया।
2 of 6
सुयश और मोहिना
- फोटो : अमर उजाला
मोहिना के घूंघट वाली इस तस्वीर पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज की है और कहा कि एक पढ़ी लिखा अभिनेत्री होने के बाद भी ये घूंघट जैसे रिवाज को फॉलो करती हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ये ही वो लोग हैं, जो पुरुष प्रधान परंपराओं को फॉलो करते हैं और एजुकेशन भी कभी इन्हें दिमाग नहीं दे सकता है।'
मोहिना को यूजर का ये कमेंट इतना बुरा लगा कि उन्होंने जवाब देना जरूरी समझा। मोहिना ने जवाब देते हुए लिखा- 'क्रिश्चियन भी शादी के समय अपने चेहरे पर घूंघट रखते हैं और मुस्लिम भी ऐसा ही करते हैं। मुझे लगता है कि ये सब भी अनपढ़ होंगे। घूंघट रखना पुराना राजपूती रिवाज है। जिसका शादी के समय महिलाएं पालन करती हैं। यह मेरे ऊपर थोपा नहीं गया था। मैंने इसे चुना था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुयश और मोहिना
- फोटो : अमर उजाला
मोहिना का ये कमेंट पसंद किया जा रहा है। बता दें पिछले साल 14 अक्टूबर को मोहिना ने सुयश रावत से शादी की थी। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू हैं। सुयश, सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं। इनकी शादी के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 6
mohena singh
- फोटो : social media
मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।