फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंत्री सतपाल महाराज की बहू बनते ही इस अंदाज में मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री, छोड़ देंगी टीवी इंडस्ट्री

Sun, 20 Oct 2019 11:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 20 Oct 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Mohena Singh Visited Temple after Marriage with Husband
mohena singh - फोटो : social media

अभिनेत्री और राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं मोहिना कुमारी सिंह की शादी की चर्चा बीते दिनों खूब हुई। मोहिना कुमारी 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग फेरे लिए। सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। शादी के बाद मोहिना मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं।

Mohena Singh Visited Temple after Marriage with Husband
mohena singh - फोटो : social media

मोहिना देहरादून स्थित मां डाट काली मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मोहिना के साथ उनके पति और ससुर सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। तस्वीरों में मोहिना लाल साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए पारंपरिक लुक में दिखाई दीं।

Mohena Singh Visited Temple after Marriage with Husband
mohena singh - फोटो : social media

मोहिना और सुयश की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जहां उनके परिवार के दूसरे सदस्य भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि शादी की सभी रस्में बेहद भव्य थीं। इसके लिए विशाल मंडप लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohena Singh Visited Temple after Marriage with Husband
mohena singh - फोटो : social media

इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज और मोहिना के परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे। साथ ही ग्लैमर इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हुए। अभिनेत्री उर्वशी रौतेेला, गायक कैलाश खेर के साथ टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Mohena Singh Visited Temple after Marriage with Husband
Mohena and Suyash wedding - फोटो : instagram

मोहिना रीवा (मध्य प्रदेश) राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। एक इंटरव्यू में मोहिना ने बताया था कि शादी के बाद वो इंडस्ट्री से किनारा कर लेंगी। 

शाहरुख की बेटी सुहाना का फिर दिखा ग्लैमरस अंदाज, दोस्तों संग यूं कर रहीं मस्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed