इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के सदमे से अभी तक बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि इंडस्ट्री ने एक और अभिनेता को खो दिया। अभिनेता मोहित बघेल ने कैंसर से लड़ते हुए महज 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने छोटे से करियर में मोहित अलग-अलग कई किरदारों में नजर आए। उन्होंने सलमान खान से लेकर परिणीति चोपड़ा सहित कई बड़े नामों के साथ काम किया।
कैंसर से जंग हार गए मोहित बघेल, सलमान- परिणीति संग किया है काम, जानिए जिंदगी का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहित का जन्म सात जून 1993 में उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। बचपन से उनकी दिलचस्पी अभिनय और नाटक में थी। स्कूल के दिनों में वो शोज और डिबेट कार्यक्रमों में हिस्सा लिया करते थे। मोहित ने सबसे पहले कलर्स पर आने वाले शो 'छोटे मियां' (2008) में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने अपनी कॉमेडी और अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।
अपने टैलेंट के दम पर मोहित ने जल्द ही छोटे पर्दे से बढ़कर बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाया। मोहित बघेल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'रेडी' से की जिसमें मुख्य भूमिका में सलमान खान थे। मोहित ने 'रेडी' में छोटे अमर चौधरी का दमदार किरदार निभाया था।
मोहित बघेल फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म में मोहित अहम किरदार में थे। इस फिल्म के डायलॉग राज शांडिल्य ने लिखे थे। मोहित, राज शांडिल्य को अपना मेंटॉर मानते थे।
मोहित ने निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के साथ 'मिलन टॉकीज' की थी। इसमें अली फजल थे। मोहित को फिल्म 'उमा' में जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, ओम पुरी के साथ देखा गया था। एक पोस्ट शेयर कर मोहित ने बताया था कि वो यशराज बैनर की फिल्म 'बंटी और बबली 2' का हिस्सा होंगे। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट पर वो काम कर रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
A post shared by Mohit Baghel (@baghelmohit) on